Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh पंजाब सरकार आधुनिक तकनीक से करेगी कूड़े और ठोस अवशेष का निपटारा

पंजाब सरकार आधुनिक तकनीक से करेगी कूड़े और ठोस अवशेष का निपटारा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों को बुनियादी सहूलतें और साफ़-सुथरा वातावरण मुहैया करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में काम करते हुये राज्य सरकार ने कूड़े और ठोस अवशेष निपटारा आधुनिक तकनीक के साथ करने का फ़ैसला किया है। पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर ने यह जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब के अलग-अलग स्थानों पर आधुनिक तकनीक से ठोस अवशेष के निपटारे के लिए 351.17 लाख रुपए खर्च करने का फ़ैसला किया गया है। इस सम्बन्धी टैंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisements

डॉ. निज्जर ने बताया कि राज्य में पायल, रायकोट में कूड़े और ठोस अवशेष की समस्याओं से निजात पाने के इलावा समराला और जगराओं में भी कूड़े और ठोस अवशेष का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा किया जायेगा जिससे वातावरण को षुद्ध और प्रदूषित रहित बनाया जा सके। इसी तरह ही मलोट को भी इस फ़ैसले के अधीन सुंदर बनाया जायेगा। मंत्री ने बताया कि आधुनिक तकनीक से ठोस अवशेष और कूड़े का साईटों पर निपटारा करने से एक तो वातावारण शुद्ध होगा और दूसरे लोगों में फैलने वाली कई भयानक बीमारियों को रोकने में सहायता मिलेगी। मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि इन कामों को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here