Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh कुलतार संधवां द्वारा बाबा फ़रीद जी के आगमन पर्व पर राज्य भर...

कुलतार संधवां द्वारा बाबा फ़रीद जी के आगमन पर्व पर राज्य भर के लोगों को बधाई

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महान सूफ़ी संत बाबा फ़रीद जी के आगमन पर्व पर राज्य भर के लोगों को बधाई दी है। संधवां ने कहा कि बाबा शेख फ़रीद जी ने अपनी वाणी में लोगों को अमन- शान्ति, भाईचारक सांझ और सहकारिता का संदेश दिया। उनकी तरफ से रची गई वाणी की मौजूदा भौतिकवादी समाज में और भी ज्यादा सार्थिकता है।

Advertisements

विधान सभा स्पीकर ने लोगों को बाबा फ़रीद जी की तरफ से बताए गए मार्ग पर चलने और आपसी प्रेम प्यार के साथ रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे हम एक बेहतर समाज की सृजना कर सकते हैं। गौरतलब है कि बाबा फ़रीद जी के पवित्र श्लोक और पवित्र शब्द गुरु ग्रंथ साहिब में भी दर्ज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here