श्री राम लीला मित्र दशहरा सोसाइटी मुकेरियां कि द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा दशहरा

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्री राम लीला  मित्र दशहरा  सोसाइटी मुकेरियां कि द्वारा बुधवार 5 तारीख को दशहरा ग्राउंड में बड़ी  धूमधाम से दशहरा मनाया जाएगा यह जानकारी  सोसाइटी के अध्यक्ष अजय कुमार अग्रवाल ने दी उन्होंने बताया कि बदी पर नेकी की जीत  दशहरा का पावन पर्व संबंधी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।  अग्रवाल ने बताया कि धार्मिक नियमों के अनुसार ही लीलाओं का मंचन होता है।  दशहरे वाले दिन बुलाए हुए कलाकार 2 बजे से  लेकर नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए, भगवान शिव, मां काली, भगवान राम व हनुमान जी की  लीलाओं का मंचन करेंगे।

Advertisements

इस मौके अलग-अलग संस्थाओं द्वारा झांकियां निकाली जाएंगी। उसके बाद शाम को रावण कुंभकरण मेघनाथ के बनाए हुए पुतलों का दहन किया जाएगा। प्रधान अजय अग्रवाल ने कहा कि शहर के सबसे प्राचीन और विशाल होने वाले दशहरे में  राजनीतिक पार्टियों के नेता और समाज सेवी संस्थाएं के लोग भारी संख्या में पहुंच रहे हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी को पहुंचने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here