Saturday, October 24, 2026
Home Latest विजयवीर ने निशानेबाजी, उदयवीर ने तलवारबाजी और जसवीर ने वेटलिफ्टिंग में जीता...

विजयवीर ने निशानेबाजी, उदयवीर ने तलवारबाजी और जसवीर ने वेटलिफ्टिंग में जीता गोल्ड. मीत हेयर ने दी बधाई

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। गुजरात में चल रहे 36वें राष्ट्रीय खेलों में आज पंजाब की तरफ़ से विजयवीर सिंह सिद्धू ने निशानेबाजी के 10 मीटर एयर पिस्टल, उदयवीर सिंह ने तलवारबाजी के व्यक्तिगत वर्ग और जसवीर कौर ने वेटलिफ्टिंग के 64 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीते।

Advertisements

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने तीनों ही स्वर्ण पदक विजेताओं को मुबारकबाद दी। इन मुकाबलों में पंजाब ने अब तक 5 स्वर्ण, 11 रजत और 7 कांस्य पदकों के साथ कुल 23 पदक जीते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here