भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भगवान वाल्मीकि सभा (रजि०) होशियारपुर, व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समीति होशियारपुर, की ओर से करुणासागर, अजर अमर त्रिकालदर्शी आदि महाकाव्य रामायण के रचयिता सृष्टिकर्त्ता  भगवान वाल्मीकि जी के पावन प्रकट उत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन शहीद ऊधम सिह पार्क से भगवान वाल्मीकि सभा व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समीति के उच्च पदाधिकारीगण मनोन कैनेडी, तरसेम आदिया, विकास हंस, बलबिन्दर मरवाहा, विनोद हंस, लाल चंद भट्टी, सुरिन्द्र दीवान, चिन्टू हंस, रिशू आदिया की अध्यक्षता में भव्य शोभा यात्रा आरम्भ हुई जो शहर के मुख्य बाजारों से होती हुई घंटा घर चौंक में संपन्न हुई।

Advertisements

जिसमें शहर के राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षणिक संगठनों के मुख्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति कैबिनेट मन्त्री ब्रहम शंकर जिम्पा, पूर्व एम.एल.ए. पवन आदिया, डी.सी. संदीप हंस, एस.एस.पी. सरताज सिंह चाहल, नगर निगम मेयर सुरिन्द्र छिन्दा, पूर्व कैबिनेट मन्त्री तीक्ष्ण सूद, एस.सी. कमिशन के राष्ट्रीय चेयरमैन विजय सांपला, सुन्दर श्याम अरोड़ा जतिन्द्र सिंह लाली बाजवा, अविनाश राय खन्ना, समूह कौंसलर ,नगर निगम कमिश्नर संदीप तिवाड़ी, एडवोकेट जनरल इन्द्रपाल सिंह धन्ना, डा. राज कुमार चब्बेवाल, निपुण शर्मा, एस.जी.पी.सी. अध्यक्ष हरजिन्द्र सिंह धामी आदि उपस्थित हुए। शोभा यात्रा में महिलायों द्वारा सिर पर ऊठाये कलश शोभा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। भजन गाने वाली मंडलिया वाल्मीकि भजनों का गुणगान कर रही थी। पूरा शहर वाल्मीकि जैकारों से गूंज उठा। बैंड बाजों व रंगोली कलाकार रंगोली बना कर शोभा यात्रा को चार चाँद लगा रहे थे। भगवान वाल्मीकि जी की पालकी के आगे सभी नतमस्तक होकर प्रभु का आर्शीवाद लेकर पुष्ण के भागी बने।

शोभा यात्रा की समाप्ति पर घंटा घर चौंक में सभी गांवो से आई इुई संगतों को भगवान वाल्मीकि सभा व भगवान वाल्मीकि धर्म रक्षा समीति द्वारा सांझे तौर पर समृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जोगिन्दर पाल मंगू, किशन लाल नाहर, मुकेश रत्ती, अजय कुमार लाडी, मनु आदिया, एस.एम.सिद्धू, दर्शन लाल सिद्धू, अनिल हंस, सुरिन्द्र छिन्दा, शक्ति रहेला, करणजोत आदिया, सोमा आदिया, विपिन गब्बर, गागो सांई, मनी फरवाहा, गुरदास राम बिट्टा, कमल भट्टी, राजू रिषी नगर, बन्टी गिल, अमरजीत खोसला, वरिन्द्र पटवारी, बब्बी लहौरिया, नाथी पहलवान, बिल्ला कोच, लेख राज लेखू, रवि कुमार, अशोक शोंकी,यशपाल कोड़ा, मोहिन्दर पाल कैपिटल, हेमराज पप्पू , प्रो. वरिन्द्र आदिया, विक्रम आदिया, मनसा राम, अर्जुन मरवाहा, निशांत सहोता, सागर हंस, दीपक भट्टी, तरसेम लाल नारु नंगल, रोहित, विक्की आदि शामिल हुये। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here