होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): होली हार्ट जूनियर स्कूल, नई अबादी, होशियारपुर में राजीव बेदी के नेतृत्व में ’रंगोली प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
प्रिंसीपल अजीत सिंह अरोड़ा और रितु अरोड़ा ने विद्यार्थियों को उनकी अनुपम कला के लिए प्रोत्साहित किया और पुरस्कृत भी किया। अंत में स्कूल के प्रशासक राजीव बेदी ने विद्यार्थियों को कला के साथ-साथ पढ़ाई में भी अत्यधिक परिश्रम कर स्कूल का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित किया।