Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 को दिया दीवाली का तोहफा,...

कैबिनेट मंत्री जिंपा ने वार्ड नंबर 27 को दिया दीवाली का तोहफा, दीप नगर में ट्यूबवैल किया जनता को समर्पित

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। कैबिनेट मंत्री ब्रह्म शंकर जिंपा ने आज वार्ड नंबर 27 के लोगों को दीवाली का तोहफा देते हुए दीप नगर में पीने वाले पानी के  ट्यूबवैल को इलाका निवासियों को समर्पित किया। 25.50 लाख रुपए की लागत से बने इस ट्यूबवैल के उद्घाटन के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि होशियारपुर वासियों को पीने का साफ पानी उपलब्ध करवाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि ट्यूबवेल से इलाके के लोगों की लंबे समय से पीने वाले साफ पानी वाली बड़ी समस्या का समाधान हुआ है। उन्होंने कहा कि यहां का बोर पिछले डेढ़ वर्ष से फेल था, इस लिए इलाके के लोगों की काफी लंबे समय से मांग थी कि यहां का ट्यूबवैल चलाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार लोगों तक पीने का साफ पानी मुहैया करवाने के लिए वचनबद्ध है और इसके लिए किसी भी तरह से फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान की सरकार का विजन है कि प्रदेश के हर घर नल व हर घर जल की सुविधा पहुंचे ताकि सभी को पीने का साफ पानी मिले। उन्होंने कहा कि जल सप्लाई विभाग लोगों तक साफ पीने वाला पानी पहुंचाने के लिए दिन-रात काम कर रहा है और जहां तुरंत काम करने की जरुरत है वहां बिना देरी काम किया जा रहा है। उन्होंने इस दौरान जल सप्लाई विभाग के अधिकारियों को मेहनत और ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर एक्सियन जल सप्लाई विभाग सिमरनजीत सिंह खांबा, कुलविंदर सिंह हुंदल, गंगा प्रसाद के अलावा मोहल्ला निवासी व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here