सुखियाबाद अनमोल वुड वर्क्स शोरूम की वर्कशॉप में लगी आग, 25-30 लाख का हुआ नुकसान

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/संदीप वर्मा। दीपावली के अगले दिन विश्वकर्मा डे वाली देर शाम सुखियाबाद एरिया में अनमोल वुड वर्क्स सुखियाबाद होशियारपुर की वर्कशॉप में आग लग गई आग इतनी जबरदस्त थी कि दूर से इसकी लपटे नजर आ रही थी। जानकारी देते हुए फर्नीचर शोरूम के मालिक सरबजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह सुखियाबाद ने बताया कि वह विश्वकर्मा डे के चलते घर पर ही था। रात करीब 8.30 बजे किसी ने आकर बताया कि फैक्ट्री में आग लगी हुई है तभी सरबजीत फैक्ट्री की ओर भागे व फायरब्रिगेड को सूचित किया। फायर बिग्रेड पहुंचने से पहले मोहल्ला निवासियों ने पानी का इंतजाम करके आग बुझाने की कोशिश की।

Advertisements

मौके पर फायर बिग्रेड की 3 गाडिय़ों की मदद से भयानक आग पर काबू पाया गया। इस आग से फैक्ट्री में बनी शैड व शैड के नीचे रखा फर्नीचर, गद्दे, उसके साथ-साथ एक छोटा हाथी, एक कार तथा एक एक्टिवा जलकर राख हो गई। इस आग से आस पड़ोस के मकानों में भी क्षति हुई। जिससे साथ बंधी हुई पांच भैंसे भी आग की चपेट में आकर झुलस गई।

भाजपा नेताओं ने पंजाब सरकार से मुआवजे की मांग की

इस आग से फैक्ट्री मालिक का करीब 25-30 लाख से ज्यादा का नुकसान हुआ है। जिस पर भाजपा जिला अध्यक्ष निपुण शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष पूर्व पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, जिला भाजपा सचिव अश्विनी गैंद, कमलजीत सेतिया, नीरज गैंद, करन कपूर, राजेश शर्मा, उपिंदर सिंह ने पहुंचकर सरबजीत सिंह से हमदर्दी प्रकट की और पंजाब सरकार व जिला प्रशासन से पुरजोर अपील की है कि इस भरपाई को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सरबजीत सिंह को इस नुकसान का मुआवजा दिया जाए ताकि सरबजीत सिंह फिर से अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here