Tuesday, October 27, 2026
Home Hoshiarpur पाल सिंह व ओंकार सिंह का टांडा के द्रोणाचार्य अवार्डों से हुआ...

पाल सिंह व ओंकार सिंह का टांडा के द्रोणाचार्य अवार्डों से हुआ सम्मान, बड़ी संख्या में खेल प्रेमी समागम में हुए शामिल

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़)। ज्ञानी करतार सिंह मैमोरियल राजकीय कालेज टांडा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तरीय खिलाडिय़ों को तैयार करने वाले कोचों का सम्मान किया गया। टांडा यूनाइटेड स्पोट्र्स क्लब के प्रधान गुरसेवक मार्शल के दिशा निर्देशों अधीन सरप्रस्त गगन वैद के नेतृत्व में कैम्ब्रिज अर्थ स्कूल, लिटिल किंगडम स्कूल, फतेह अकादमी, वालिया स्पोट्र्स, एथलेटिक सेंटर राजकीय कालेज, वेट लिफ्टिंग सेंटर देहरीवाल स्कूल, आर्मी हॉकी अकादमी, टांडा बास्केटबॉल क्लब के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने भाग लिया। जिसमे क्लब की ओर से 2022 के लिए प्रसिद्ध हॉकी कोच पाल सिंह बुड्ढीपिंड तथा गांव धुग्गा कलां निवासी सरकारी सीनियर सेकंडरी स्कूल झज्झीपिंड के डी.पी. ई. ओंकार सिंह धुग्गा को खिलाडिय़ों के महान मार्गदर्शन के लिए टांडा के द्रोणाचार्य अवार्डों से सम्मानित किया गया। आयोजन के पहले चरण में कैम्ब्रिज अर्थ स्कूल के छात्रों ने बैंड के साथ तथा खिलाडिय़ों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया।

Advertisements

दूसरे चरण में विभिन्न वक्ताओं प्रिंसिपल मंजीत सिंह, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल वक्ता सुखबीर सिंह चौहान और प्रदीप विरली ने दोनों व्यक्तित्वों की खेल यात्रा, खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के उनके प्रयासों, योगदान और तैयार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों के बारे में जानकारी दी। सम्मान प्राप्त करने वाले दो कोचों ने समूह संस्थाओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी को मिल कर युवा पीढ़ी और बच्चों को खेल से जोडऩा चाहिए।

इस अवसर पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डा. सरदारी लाल, सतीश नैयर, कोच कुलवंत सिंह, कोच कमलजीत सिंह मॉडल टाउन, कोच तरलोक सिंह, पार्षद राजेश लाडी, कृष्ण बिट्टू, तजिंदर सिंह ढिल्लों, राकेश बिट्टू,वरिंद्र पुंज, आशु वैद, सुखनिंदर सिंह कलोटी, स्कूल मुखी देहरीवाल जतिंदर पाल सिंह,सरपंच दविंदर सिंह बाबक,परषोत्तम शर्मा, हेडमास्टर हरमिंदर पाल सिंह, कोच बलजिंदर सिंह भिंडर, डा. कुलदीप मन्हास, रोहित टंडन, दलजीत सोढ़ी, लोकेश वशिष्ठ, अवतार सिंह सैनी, चरणजीत सिंह गोराया, भरत तलवाड़, शरत तलवाड़, बलजीत सिंह हुंदल आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here