मिशन-2024 में पूरी तरह जुटी भाजपा, महिला मोर्चा ने भी शुरु की तैयारी

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-गौरव मढिय़ा। मिशन-2024 में भाजपा पूरी तरह जुट गई है। इसी क्रम में पार्टी के महिला मोर्चा ने भी इस दिशा में तैयारी शुरू कर दी है।शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की मंडल प्रधान ईशा महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार फिर से लाना ही हमारा लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि जहां देवी की पूजा होती है,वहां सारे काम बनते हैं। मोदी को पुनःसरकार में लाना ही हमारा लक्ष्य व राष्ट्रहित में हमारा महत्वपूर्ण योगदान होगा।महिलाओं को स्वावलंबी बनाना भाजपा का मुख्य उद्देश्य है।ईशा महाजन ने भाजपा का इतिहास व विकास विषय पर विचार रखते हुए कहा कि जब राष्ट्रवादी विचारधारा से व्यक्ति देशहित में मतदान करता है तो वह स्वतःही देश के विकास को चुनता है।यह विकासवादी सोच ही वास्तविक राष्ट्र निर्माण में सहायक है।उन्होंने कहा कि जनसंघ से लेकर आज तक के भाजपा के विकास का विस्तृत वर्णन किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि बेहतर व्यक्तित्व का विकास कर समाज को बेहतर महिला नेतृत्व प्रदान किया जा सकता है।ईशा महाजन ने कहा कि भाजपा ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कार्य किए हैं।संगठन व सरकार में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की गई।फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वारा जल्द इंसाफ दिलाया गया।सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना व अधिकारों के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की कई लाभकारी योजनाओं का लाभ महिलाएं ले रही हैं। ईशा महाजन ने कहा कि भारत का संविधान सभी भारतीय महिलाओं को एक नागरिक के तौर पर समानता की गारंटी देता है,लेकिन दुर्भाग्य से हमारे देश में लैंगिक आधार पर महिलाओं के साथ भेदभाव किया जाता रहा है।

हालांकि महिलाओं के सशक्तिकरण की बातें भी कई बार बड़े जोर-शोर से की जाती हैं पर ये बातें धरातल पर नहीं उतरती हैं।लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार धरातल पर महिलाओ के कल्याण के लिए कार्य कर रही।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब महिलाएं विकसित होंगी,सशक्त होंगी तभी समाज और देश भी सही मायने में विकसित और सशक्त होगा।ईशा महाजन ने कहा कि बीते आठ सालों में मोदी सरकार ने महिलाओं के लिए कई ऐसे कार्य किए हैं,योजनाएं बनाई हैं,जिनसे न सिर्फ महिलाओं के विकास के साथ सशक्तिकरण हुआ है,बल्कि महिलाओं के प्रति सम्मान भी बढ़ा है।मोदी सरकार द्वारा महिलाओं को उचित मौका देने और उन पर भरोसा जताने से न केवल उनका आत्मविश्वास जगा है,बल्कि वे आत्मनिर्भर भी हो रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here