Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh जी-20 शिखर सम्मेलन सम्बन्धी अमृतसर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विकास कामों...

जी-20 शिखर सम्मेलन सम्बन्धी अमृतसर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विकास कामों पर खर्च किए जाएंगे तकरीबन 100 करोड़ रुपए

चंडीगढ़(द स्टैलर न्यूज़)। जी-20 सम्मेलन के लिए की जा रही तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. इन्दरबीर सिंह निज्जर के नेतृत्व में सब कैबिनेट कमेटी की मीटिंग आज दिन सोमवार को म्युंनिसिपल भवन चंडीगढ़ में हुई। मीटिंग में कैबिनेट सब कमेटी के मैंबर कुलदीप सिंह धालीवाल, हरजोत सिंह बैंस और हरभजन सिंह भी उपस्थित थे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. निज्जर ने बताया कि जी- 20 सम्मेलन मार्च 2023 में पवित्र नगरी अमृतसर में संभावित तौर पर 15 से 17 मार्च, 2023 को होने जा रहा है। इस जी-20 शिखर सम्मेलन में प्रमुख देशों के राष्ट्रपति और प्रधान मंत्री और अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि यह राज्य के लिए बड़े गौरव की बात है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह समागम पंजाब राज्य में होने जा रहा है।

Advertisements

कैबिनेट मंत्री डॉ. निज्जर ने आगे बताया कि जी-20 सम्मेलन के लिए अमृतसर शहर के सौंदर्यीकरण के लिए विकास कामों पर तकरीबन 100 करोड़ रुपए ख़र्च किये जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वैश्विक समागम की सफलता के लिए व्यापक स्तर पर प्रबंध किये जाएंगे। स्थानीय निकाय मंत्री ने खुलासा किया कि इस अंतरराष्ट्रीय समागम के साथ जहाँ राज्य विश्व राज्य पर्यटन के नक्शे पर उभरेगा वहीं साथ ही निवेश को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है। उन्होंने इस मौके पर शहर की सुंदरता और प्रारंभिक ढांचा मज़बूत करने के लिए किये जाने वाले कामों के विवरण देते हुये कहा कि जो भी काम किया जायेगा वह केवल प्रोग्राम के लिए नहीं, बल्कि शहर निवासियों की ज़रूरत अनुसार मज़बूत और टिकाऊ काम होंगे। उन्होंने बताया कि किये जाने वाले कामों में सड़कों की मुरम्मत, स्ट्रीट लाईटों के काम, ग्रीन बैलट बनाना, गोल्डन गेट को रंग करना, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के काम में सुधार, सायनेज़ बोर्ड लगाना, बिजली और ट्रैफ़िक लाईटों के काम शामिल हैं। कैबिनेट सब कमेटी ने मीटिंग में उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर हाल में अमृतसर में किये जाने वाले विकास कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here