Sunday, October 25, 2026
Home Chandigarh लोगों को वाजिब कीमतों पर रेत मुहैया करवाने के लिए मुख्य सचिव...

लोगों को वाजिब कीमतों पर रेत मुहैया करवाने के लिए मुख्य सचिव द्वारा परिवहन और खनन विभाग के साथ मीटिंग

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा राज्य के लोगों को वाजिब कीमतों पर रेत मुहैया करवाने के लिए रेत की ढुलाई के प्रबंधन को बेहतर बनाने के निर्देशों के चलते मुख्य सचिव विजय कुमार जंजूआ की तरफ से परिवहन और खनन विभाग के साथ मीटिंग करके रेत वाले वाहनों पर सख़्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यहां पंजाब सिवल सचिवालय में मीटिंग के दौरान मुख्य सचिव ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों की सख्ती से पालना यकीनी बनाते हुये रेत ले जाने वाले वाहनों (टिप्पर/ट्रक/ट्रेलर आदि) की चैकिंग की जाये और यदि कोई वाहन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जाये। उन्होंने कहा कि रेत की कीमत 9 रुपए क्यूबिक फुट तय की गई है परन्तु रेत की ढुलाई करने वालों की तरफ से ज़्यादा कीमत वसूलने के कारण लोगों को महँगा रेत मिलता है जिसको बर्दाश्त नहीं किया जायेगा।

Advertisements

मुख्य सचिव श्री जंजूआ ने खनन विभाग के ऐक्सियन स्तर के अधिकारियों को वाहनों की चैकिंग के लिए अधिकृत किया है। उन्होंने इस काम से जुड़े ट्रांसपोर्टरों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को यह भी कहा गया है कि रेत की ढुलाई ट्रैक्टर-ट्रॉली के द्वारा करने के लिए कानूनी ढंग ढूँढा जाये क्योंकि कृषि के लिए ट्रैक्टर- ट्रॉली का प्रयोग साल में दो बार फ़सल की बुवाई और कटाई के मौके पर सीमित समय के लिए होता है। इससे जहाँ किसानों को भी आर्थिक मदद मिलेगी वहीं लोगों को भी वाजिब कीमत पर रेत मिलेगा। मीटिंग में प्रमुख सचिव खनन कृष्ण कुमार और प्रमुख सचिव परिवहन विकास गर्ग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here