मैगा कानूनी सेवाएं-कम-सर्विसेज कैंप में 19 विभागों ने 1700 लोगों को दिया मौके पर लाभ

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़): जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से राष्ट्रीय कानूनी जागरुकता दिवस पर माउंट कार्मल स्कूल कक्कों में जिला प्रशासन के सहयोग से जिला स्तरीय मैगा जागरुकता-कम-सर्विसेज कैंप आयोजित किया गया। इस कैंप की शुरुआत मुख्य अतिथि इंचार्ज जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी जे.एस. खुरमी ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस दौरान उनके साथ सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी व सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज भी मौजूद थे। इस जागरुकता कैंप में बड़ी संख्या में लोगों ने अलग-अलग विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाया।

Advertisements

मुख्य अतिथि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के चेयरमैन जे.एस. खुरमी ने अलग-अलग विभागों के काउंटरों का निरीक्षण किया व विभागों की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेने आए लोगों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि इस मैगा कैंप के माध्यम से अलग-अलग विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे मुहैया करवाई गई है, जिसके अंतर्गत यहां स्टाल लगा कर विभागों ने मौके पर लोगों को नागरिक सेवाएं दी है। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में नि:शुल्क कानूनी सेवाएं देने संबंधी जागरुकता अभियान 31 अक्टूबर से शुरु कर दिया गया है जो कि 13 नवंबर तक चलाया गया है, जिनमें पैरा लीगल वालंटियर, पैनल एडवोकेट्स, आशा वर्कर, बी.डी.पी.ओज, आंगनवाड़ी वर्कर व अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं ताकि सभी तक नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी संदेश पहुंच सके।

सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशी ने बताया कि लोगों को मौके पर ही सेवाएं देने के लिए इस कैंप में 19 विभागों की ओर से 27 स्टाल लगाए गए थे। इस दौरान करीब 3 हजार लोगों ने कैंप का दौरा किया और 1700 लोगों ने अलग-अलग विभाग की सेवाएं हासिल की। जिनमें जिला लीड बैंक के नेतृत्व में विभिन्न बैंकों की ओर से 50 कर्जदारों का 1 करोड़ 15 लाख रुपए का ऋण माफ किया गया। सेवा केंद्र की ओर से 170 से ज्यादा लोगों को नागरिक सेवाएं दी गई, चुनाव विभाग की ओर से वोटर कार्डस को आधार कार्ड से लिंक किया गया व नई वोट बनाने के फार्म दिए गए। सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से बुढ़ापा पैंशन, विधवा पैंशन के लोगों के नए फार्म भरे गए और कोविड-19 प्रभावित परिवारों को कंबल, पर्सनल हाईजिन किट्स भेंट की गई और स्लम एरिया के बच्चों को स्टेशनरी दी गई।

जिला रोजगार विभाग की ओर से 6 नौजवानों को नौकरी के नियुक्ति पत्र, 40 पिंक ई रिक्शा चालक ड्राइवरों को फस्र्ट एड किट व 4 उम्मीदवारों को फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट में फ्री कोर्स उपलब्ध करवाए गए। सांझ केंद्र पंजाब पुलिस की ओर से 74 लोगों को पी.सी.सी, 82 लोगों को चरित्र प्रमाण पत्र, 40 स्लम के लोगों को जरुरत की राशन सामग्री व 71 लोगों को पासपोर्ट वैरीफिकेशन की सेवाएं दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 लोगों के यू.डी.आई.डी कार्ड बनाए गए, 64 लोगों की नि:शुल्क कोविड वैक्सीनेशन की गई, 32 बच्चों की रुटीन टीकाकरण किया गया। इसी नगर नगर निगम की ओर से प्रधान मंत्री स्वनिधि व स्ट्रीट वैंडर योजना के अंतर्गत 3 लाभार्थियों के प्रार्थना पत्र मंजूर किए गए,  जिला रैड क्रास सोसायटी की ओर से 100 हाईजिन किट्स, 50 फस्र्ट एड किट्स, 5 व्हील चेयर, 18 कंबल दिए गए। इस दौरान आशीर्वाद स्कीम के अंतर्गत पांच प्रार्थना पत्र भी प्राप्त किए गए, सरबत दा भला एन.जी.ओ की ओर से नि:शुल्क शूगर टैस्टिंग कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई वहीं जरुरतमंद बच्चों को किट्स भी दी गई। इसके अलावा अन्य कई विभागों ने मौके पर ही लोगों को सेवाएं प्रदान की।
 

इस मौके पर पी.एन.बी. के डिप्टी सर्कल हैड आलोक कुमार, एल.डी.एम तरसेम सिंह पुरेवाल, सिविल सर्जन डा. प्रीत मोहिंदर सिंह, सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं प्रीत कोहली, जिला बाल विकास अधिकारी डा. हरप्रीत कौर, जिला रोजगार अधिकारी गुरमेल सिंह, स्कूल के प्रिंसिपल फादर जोसेफ वेल्लानल ओ.सी.डी के अलावा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। मानव श्रृंखला बनाकर दिया जागरुकता का संदेश राष्ट्रीय कानूनी जागरुकता दिवस के संबंध में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से आज सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी होशियारपुर में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं की ओर से प्रिंसिपल ललिता अरोड़ा के नेतृत्व में कानूनी जागरुकता संबंधी जागरुकता रैली निकाल कर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों व अथारिटी की ओर से मुहैया करवाई जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सेवाओं के प्रति जागरुक किया गया। इस दौरान स्कूल की छात्राओं की ओर से राष्ट्रीय ध्वज व राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी के टोल फ्री नंबर 1968 को दर्शात मानव श्रृंखला बनाकर जागरुकता का संदेश भी दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here