Saturday, October 24, 2026
Home Chandigarh पंजाब की मान सरकार ने स्कूलों में और अधिक सुधार लाने के...

पंजाब की मान सरकार ने स्कूलों में और अधिक सुधार लाने के लिए जारी की करोड़ों की अनुदान राशि


चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़): मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के सरकारी स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के मकसद से लगभग 23 करोड़ रुपए की अनुदान राशि जारी की गई है, जिसमें से कक्षाएं, शौचालय, पुस्तकालय और आर्ट एंड क्राफ्ट कमरों के निर्माण के लिए 12 करोड़ 65 लाख 25 हज़ार की नई अनुदान राशि जारी की गई है, जबकि पहले चल रहे कार्यों को भी जारी रखने के लिए 10 करोड़ 34 लाख 73 हज़ार 221 रुपए की अतिरिक्त अनुदान राशि भी जारी की गई है।  इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि सरकारी स्कूलों में चालू वर्ष के दौरान अतिरिक्त कमरों का निर्माण, लडक़े और लड़कियों के शौचालय और स्कूलों के बड़े स्तर पर मरम्मत के कार्यों के लिए 12 करोड़ 65 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि जारी की गई है।

Advertisements

जिसमें से जि़ला अमृतसर को 81,81,400 रुपए, बरनाला को 44,09,500 रुपए, बठिंडा को 30,18,000 रुपए, फरीदकोट को 24,68,000 फतेहगढ़ साहिब को 8,44,000 रुपए, फाजिल्का को 1,35,21,700 रुपए, फिऱोज़पुर को 1,21,14,300 रुपए, गुरदासपुर को 67,20,000 रुपए, होशियारपुर को 43,00,300 रुपए, जालंधर को 58,03,000 रुपए, कपूरथला को 86,76,000 रुपए, लुधियाना को 64,60,000 रुपए, मालेरकोटला को 24,92,700 रुपए, मानसा को 18,80,000 रुपए, मोगा को 31,67,100 रुपए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर को 65,23,000 रुपए, श्री मुक्तसर साहिब को 27,50,000 रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 4,20,000 रुपए, पठानकोट को 25,34,400 रुपए, पटियाला को 74,62,000 रुपए, रूपनगर को 17,40,000 रुपए, संगरूर को 79,24,200 रुपए और तरन तारन को 1,31,15,400 रुपए की नई अनुदान राशि के अंतर्गत जारी किए गए हैं।  


इसके साथ ही विभिन्न स्कूलों में पहले से चल रहे कार्यों के लिए भी 10 करोड़ 34 लाख 73 हज़ार 221 रुपए की राशि जारी की गई है, जिससे स्कूलों में चल रहे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। इसके अंतर्गत अमृतसर को 73,87,865 रुपए, बरनाला को 10,35,766 रुपए, बठिंडा को 4,46,000 रुपए, फरीदकोट को 92,57,000 फतेहगढ़ साहिब को 27,57,766 रुपए, फाजिल्का को 16,77,266 रुपए, फिऱोज़पुर को 1,12,04,163 रुपए, गुरदासपुर को 1,12,91,928 रुपए, होशियारपुर को 38,12,865 रुपए, जालंधर को 64,72,014 रुपए, कपूरथला को 37,14,732 रुपए, लुधियाना को 86,23,098 रुपए, मालेरकोटला को 7,02,000 रुपए, मानसा को 29,57,266 रुपए, मोगा को 40,15,000 रुपए, साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर को 78,000 रुपए, श्री मुक्तसर साहिब को 9,85,433 रुपए, शहीद भगत सिंह नगर को 9,57,433 रुपए, पठानकोट को 27,58,266 रुपए, पटियाला को 89,84,098 रुपए, रूपनगर को 74,29,464 रुपए, संगरूर को 64,99,798 रुपए और तरन तारन को 4,26,000 रुपए अनुदान राशि के अंतर्गत जारी किए गए हैं।  स. बैंस ने कहा कि हमारी सरकार के लिए शिक्षा प्राथमिक क्षेत्र है। जिसके स्वरूप स्कूलों में बुनियादी ढांचे को पूरी तरह से स्थापित करने के लिए लगातार अनुदान राशि जारी की जा रही है।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here