गांव दिहाणा में किसान विजय दिवस की वर्षगांठ मनाई गई 

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। गांव दिहाणा में अज़ाद किसान कमेटी दोआबा द्वारा किसान विजय दिवस की वर्षगांठ मनाई गई। सबसे पहले सुखमणि साहिब जी के भोग डाले गये, इसके बाद चाय का लंगर लगाया गया। इसके पश्चात किसानो की एकत्रता के आगे संगठन के महासचिव हरबंस सिंह संघा ने अपने विचार पेश किए।

Advertisements

उन्होने बताया कि 26 नबम्वर को पंजाब के राज्यपाल साहिब को चंडीगढ़ में किसानों द्वारा मांग पत्र दिया जायेगा। चंडीगढ़ जाने के लिए गाडि़यां राजपुर भाईयां से सुबह 6.30 बजे जायेंगी। इस मीटिंग में सुखपाल सिंह काहरी, रधुविंदर सिंह, सुखदेव सिंह, चरन सिंह मोना, अमनदीप संघा मोना, बलजीत सिंह बॅडो विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here