Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट ने सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को किया...

फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट ने सरकारी कन्या सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं को किया जागरुक

होशियारपुर, (द स्टैलर न्यूज़)। सरकारी फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट होशियारपुर की ओर से जिला रोजगार व कारोबार ब्यूरो में सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल रेलवे मंडी में छात्राओं के लिए विशेष गाइडेंस प्रोग्राम करवाया गया। इस गाईडेंस प्रोग्राम में इंस्टीट्यूट के जिला कोआर्डिनेटर(मास काउंसलिंग) अश्वनी कुमार ने स्कूल के बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनके कैरियर संबंधी गाइडेंस दी। उन्होंने विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की अलग-अलग स्ट्रीमों की पढ़ाई, डिप्लोमा व डिग्री कोर्सों के बारे में जानकारी दी व पंजाब सरकार की अलग-अलग नौकरियों के प्रति जागरुक किया। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि इन कोर्सों को करने के बाद विद्यार्थी सरकारी संस्थानों जिनमें रेलवे, डिफेंस, सिविल विभाग व विदेश में नौकरियां ले सकते हैं।

Advertisements

जिला कोआर्डिनेटर अश्वनी कुमार ने विद्यार्थियों को हुनर की महत्ता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आज के समय में कोई भी नौकरी या कारोबार शुरु करने में हुनर का विशेष महत्व है व होशियारपुर जिले का फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट पूरे देश के 13 फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूटों में से एक है। उन्होंने बताया कि इंस्टीट्यूट मेंं डिप्लोमा, डिग्री व शार्ट टर्म कोर्स करवाए जाते हं व इन कोर्सों के दौरान विद्यार्थियों की नामी 5 सितारा होटलों में ऑन जॉब ट्रेनिंग करवाई जाती है। ट्रेनिंग के बाद इन होटलों द्वारा ही नौकरी भी दे दी जाती है। उन्होंने बताया कि नौकरी के अलावा विद्यार्थी अपने स्व रोजगार का काम भी शुरु कर सकता है और विदेश में जाकर भी इन कोर्सों के माध्यम से रोजगार हासिल कर सकता है।
                                   

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here