अरुण डोगरा मिक्की के जिला प्रधान बनने पर पार्टी को मिलेगी बहुत मजबूती: अशोक सूद हैप्पी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। होशियारपुर शहर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की एक बैठक पंजाब कांग्रेस सेवा दल के सचिव अशोक सूद हैप्पी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी को संबोधित करते हुए अशोक सूद हैप्पी ने कहा कि जिला होशियारपुर के सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग तथा मलिका अर्जुन प्रधान ऑल इंडिया काग्रेस का तह दिल से धन्यवाद करते है कि उन्होंने होशियारपुर के दसूहा से पूर्व विधायक व युवा नेता अरुण डोगरा मिक्की को जिला प्रधान बनाने पर तह दिल से धन्यावाद करते है। हैप्पी सूद ने कहा कि ऐसी जिम्मेदारी युवा कंधे ही संभाल सकते है तथा मिक्की डोगरा का होशियारपुर में अच्छा जनाधार है।

Advertisements

सभी पुराने कांग्रेसी व मेरी पूरी टीम इनके साथ दिन-रात एक कर देगे। पार्टी को मजबूत करने के लिए वह तथा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता चटान की तरह हमेशा इनके साथ है। इस अवसर पर सूरज प्रकाश शर्मा, राम चंद्र राजू, चौधरी गुरबचन सैनी, सुरिंदर वर्मा, बलराम वर्मा , विनय कुमार, चंदन, अंकित गोयल, सौरभ गोयल, सोनू दुग्गल, मनी, दीपक डाबर, लोकनाथ वर्मा, अर्पण सूद, तेजी वर्मा, इंद्रमोहन शर्मा आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here