
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जे.एस.एस आशा किरन स्पैशल स्कूल जहान खेलां होशियारपुर का अवतार सिंह ने दौरा किया। परमजीत सिंह सचदेवा, सलाहकार आशादीप वेलफेयर सोसायटी जी की प्रेरणा से स्कूल को 50,000 रुपए की धन राशी स्पैशल बच्चों की भलाई के लिए भेंट की।

इस अवसर पर प्रिंसीपल शैली शर्मा ने स्कूल की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। प्रधान तरनजीत सिंह सी.ए., सचिव हरबंस सिंह ने अवतार सिंह जी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर उनके साथ मनजीत सिंह भी थे। अवतार सिंह तथा मनजीत सिंह जी ने स्कूल की प्राप्तिओं की सराहना की।











