भाजपा ही सिर्फ ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को दिया जाता है पूरा सम्मान: शाम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), गौरव मढ़िया । भाजपा हाईकमांड की तरफ से पूर्व कैबिनट मंत्री मनोरंजन कालिया को आमंत्रित राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य नियुक्त जाने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य शाम सुंदर अग्रवाल,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य उमेश शारदा,प्रदेश कार्यकारणी के सदस्य मनु धीर व सीनियर भाजपा नेता एडवोकेट चंदर शेख ने रउनके घर जालंधर में पहुंच कर उनको फुल्लो का बुक्का देकर शुभकामनाये दी।इस अवसर शाम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ही सिर्फ ऐसी पार्टी है जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता को पूरा सम्मान दिया जाता है।उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भाजपा नेतृत्व ने लोकसभा,विधानसभा,निकाय चुनावों में निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को ही तवज्जो दी है।कार्यकर्ता के सम्मान से कोई समझौता नहीं किया है।

Advertisements

उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है,जो अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करना जानती है।सामान्य कार्यकर्ता प्रदेश व देश के सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है।उन्होंने कहा कि भाजपा की एकमात्र ऐसी पार्टी है,जहां आंतरिक लोकतंत्र आज भी कायम है।यहां प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान होता है।कार्यकर्ताओं को संगठन से लेकर सरकार तक दायित्व निर्वहन का अवसर मिलता है।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर सराहना करते हुए कहा कि देश सामरिक दृष्टि से मजबूत बन रहा है।अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जब से प्रधानमंत्री के रूप में भारत की बागडोर संभाली है तब से लेकर लगातार भारत का सुरक्षा सामर्थ्य बढ़ रहा है।भारत का डंका विश्व भर में बज रहा है।सुरक्षा बजट में काफी बढ़ोतरी हुई।सेना में अत्याधुनिक मिसाइल हथियार लैस हुआ है।उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि बूथ स्तर में संगठन को मजबूत करने का कार्य करें।पार्टी के नीति सिद्धांतों से लोगों को अवगत कराएं एवं केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का भी प्रचार-प्रसार घर-घर तक करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here