रासायनिक खाद और कीटनाशकों से मिट्टी की उपजाऊ शक्ति घट रही: राजेश शर्मा

दातारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विश्व मिट्टी दिवस के अवसर पर दातारपुर के नजदीक गांव जुगियाल में भूमि रक्षा अधिकारी राजेश शर्मा ने दैनिक जागरण के साथ चर्चा करते हुए कहा कि हर साल 5 दिसंबर को विश्व मृदा यानी मिट्टी दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा इसे सबसे पहले 5 दिसंबर, 2017 ईं को मनाया गया था। इसके लिए 20 दिसंबर 2013 को विश्व मिट्टी दिवस मनाने का फैसला लिया गया था। उन्होंने कहा इसका मुख्य उद्देश्य किसानों को मिट्टी और उर्वरा के प्रति जागरूक करना है। आधुनिक समय में रासायनिक खादों और कीटनाशकों के लिए दवाओं के इस्तेमाल से मिट्टी की उर्वरा शक्ति समाप्त होती जा रही है। इस उद्देश्य से भी  विश्व मिट्टी दिवस मनाया जाता है।

Advertisements

 विश्व मिट्टी दिवस का इतिहास— उन्होंने कहा हर साल विश्व मिट्टी दिवस थाइलैंड के राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के जन्मदिन पर मनाया जाता है। इनका जन्म 5 दिसंबर को ही हुआ था। राजा भूमिबोल अदुल्यादेज के बारे में कहा जाता है कि राजा भूमिबोल ने 70 साल तक थाइलैंड पर शासन किया था। इस दौरान राजा भूमिबोल ने कृषि पर विशेष ध्यान दिया था। ऐसा भी कहा जाता है कि राजा भूमिबोल अपने देश के हर गरीब और किसान से मुलाकात करते थे और उनकी समस्याओं को दूर करने का हरसंभव प्रयास करते थे।

विश्व मिट्टी दिवस का महत्व–उन्होंने कहा दुनिया के कई देश कृषि प्रधान है। इस मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र संघ ने किसानों के हित के लिए कई अभियान चलाए हैं, जिनमें मृदा संरक्षण पर विशेष बल दिया गया है। भारत में आधी आबादी कृषि पर निर्भर है। उन्होंने कहा भारत में भी मृदा संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी स्वस्थ धरा, हरा खेत का नारा देकर आह्वान किया किसानों के हौसले को बुलंद करने की कोशिश की  है।

राजेश शर्मा ने कहा भारत में किसानों के हित के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनमें किसान फसल बीमा योजना प्रमुख है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना तीन किश्तों में 6000 रुपए दी जाती है। इसके अतिरिक्त 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिट्टी की गुणवत्ता में विशेष सुधार के लिए मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना की शुरुआत की थी। इस योजना से भी किसान लाभन्वित हो रहे हैं। उन्होंने कहा पराली जलाने तथा अन्य कृषि अवशेष जलाने से मिट्टी को बहुत नुक्सान होता है उर्वरा शक्ति घटती है और भूमि में रहते कृषक मित्र कीट मारे जाते हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here