गुजरात में भाजपा को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है:खोजेवाल 

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। गुजरात में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है,भाजपा को 150 से भी ज्यादा सीटें गुजरात में मिली है,गुजरात की जीत से बीजेपी में उत्साह दिख रहा है।इस जीत पर भाजपा नेताओ ने भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल के निवास पर एक दूसरे को लड्डू खिला कर खुशी मनाई तथा एक दूसरे को शुभकामनाएं व बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान राजेश पासी,भाजपा किसान मोर्चा के जिला प्रधान शाहिब सिंह ढिल्लो,जिला महासचिव जगदीश शर्मा,जिला उपप्रधान धर्मपाल महाजन,जिला उपप्रधान एडवोकेट पियूष मनचंदा विशेष तोर पर उपस्थित थे।इस अवसर पर भाजपा के हल्का इंचार्ज रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि गुजरात की जनता ने एक बार फिर बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा जताया है।

Advertisements

खोजेवाल ने गुजरात में मिली जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि गुजरात की तरह पुरे देश में भी 2024 में कमल खिलेगा।गुजरात में भारतीय जनता पार्टी को मिली ऐतिहासिक और प्रचंड जीत वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जनता के अटूट विश्वास को दिखाती है। उन्होंने कहा कि यह गुजरात के स्वाभिमान और विकास का मसला है और भारत के सम्मान का मसला है, उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की एड़ी चोटी से बांध दी, गुजरात की जनता का भरोसा बीजेपी पर है। उन्होंने कहा कि गुजरात विकास माडल को आज दुनिया अपना रही है।गुजरात में विकास और जनकल्याण की आंधी में कांग्रेस उड़ गई। 20 से कम सीटों पर सिमट जाना अपने आप में कांग्रेस की स्थिति को स्पष्ट करता है। अब वह सोचें या न सोचें पर सच में यह भाजपा के लिए अद्भुत और अभूतपूर्व विजय है। उन्होंने कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम देश की राजनीति का स्वर्णिम अध्याय है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में गुड गवर्नेंस,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी की कुशल रणनीति व सभी कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है।

इस अवसर पर जिला सचिव अश्वनी तुली,जिला सचिव रिंपी शर्मा,महिला मोर्चा की पूर्व मंडल प्रधान आभा आनंद,पूर्व जिला प्रधान आकाश कालिया,पूर्व पार्षद राजिंदर सिंह धंजल,सीनियर नेता महिंदर सिंह ब्लेर,आईटी सेल के प्रदेश उपप्रधान विक्की गुजराल,युवा नेता साहिल शर्मा,सरबजीत सिंह दिओल,युवा मोर्चा के जिला महासचिव विवेक सिंह सन्नी बैंस,लक्की सरपंच आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here