
तरनतारन (द स्टैलर न्यूज़)। गत देर रात करीब 1 बजे कुछ अज्ञात लोगों ने जिला तरनतारन के अमृतसर-बठिंडा हाई-वे पर स्थित थाना सरहाली में बने सांझ केन्द्र पर रॉकेट लांचर जैसे हथियार से हमला किया। गनीमत रही कि रात के समय वहां कोई नहीं रहता, जिसके चलते जानी नुकसान नहीं हुआ।

पुलिस ने इसके तुरंत बाद सारा इलाका सील कर जांच शुरु कर दी थी। जानकारी अनुसार उक्त सांझ केन्द्र में दिन के समय काफी लोग रहते हैं तथा वैरीफिकेशन आदि का काम करवाने आते हैं। रात के समय वहां कोई नहीं था। रात करीब 1 बजे हमला हुआ। बताया जा रहा है कुख्यात गैंगस्टर हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा का पैतृक घर भी इसी थाने के आधीन है। हमले में दरवाजे का सिर्फ शीशा टूटा। सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।












