सुखविंदर सिंह सुक्खू का हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनना गर्व की बात: राजेश गुप्ता

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव दौरान पार्टी द्वारा उन्हें सुखविंदर सिंह सुक्खू के विधानसभा हलका नदौन में आबजर्वर लगाया गया था तथा उन्हें खुशी है कि वहां पर कांग्रेस की बड़ी जीत हुई तथा आज सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल के मुख्यमंत्री बने हैं। ये हम सभी कांग्रेसियों के लिए गर्व की बात है।

Advertisements

यह विचार मार्किट कमेटी होशियारपुर के पूर्व चेयरमैन राजेश गुप्ता ने श्री सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए व्यक्त किए। राजेश गुप्ता ने कहा कि श्री सुक्खू न केवल एक कुशल राजनीतिज्ञ हैं बल्कि एक बहुत ही कर्मठ एवं ईमानदारी व्यक्तित्व के मालिक भी हैं। पार्टी ने उन पर विश्वास जताकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश की समस्त जनता का भी मान बढ़ाया है। श्री गुप्ता ने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस की जीत से पंजाब में भी कांग्रेस एक बार फिर से पूरी मजबूती से ऊभरेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here