
मानसा (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मानसा से बड़ी खबर है। जहां पर दो शराब के कारबारियों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और एक ठेकेदार द्वारा दूसरे ठेकेदार को गोली मारने उपरांत उसने खुद व अपने बेटे को गोली मार ली। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया।


जानकारी अनुसार मनीष कुमार का एक अन्य ठेकेदार के साथ किसी बात को लेकर विवाह हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि उसने ठेकेदार को गोली मारने उपरांत खुद को व अपने बेटे को भी गोली मार ली। गोली लगने से ठेकेदार मनीष की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा व दूसरा ठेकेदार गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरु कर दी गई है।













