पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस पर भाजपा ने की श्रद्धांजलि अर्पित

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जिला भाजपा अध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस के अवसर पर उन्हें याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह ढिल्लों और प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी विशेष तौर पर उपस्थित हुए। वाजपेयी जी को याद करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि अटल जी सुशासन के सूत्रधार थे।हम सबको उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए,जिन्होंने राजनीति में रहते हुए शुचिता,पारदर्शिता और स्पष्ठवादिता सुशासन को सदैव आगे रखा।अटल जी हमेशा कहते थे सत्ता हमें सुख भोगने के लिए नही मिली,अपितु समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के कल्याण और राष्ट्र की सेवा के लिए मिली है। इसलिए राष्ट्र नवनिर्माण की नींव रखने वाले युगप्रवर्तक अटल जी के जन्मदिवस को सारा देश सुशासन दिवस के रूप में मनाता है। प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री वाजपेयी के हाथों से 21वीं सदी के जिस उदीयमान भारत की नींव रखी गई थी, आज हम गौरवान्वित है कि उसी नींव पर हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी “आत्मनिर्भर भारत” की सशक्त इमारत बना रहे है।

Advertisements

प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी स्वयं में एक संस्थान थे। उनके आदर्श हमारे लिए अमूल्य धरोहर है। हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है कि उसे अटल जी का साक्षात सानिध्य प्राप्त हुआ है और उनके आदर्शों को आत्मसात कर आगे बढऩे का अवसर मिला है।उनके सिद्धांत,जीवन प्रसंग राजनीति और शासन के क्षेत्र में उनके द्वारा उठाये गए कदम सदैव अनुकरणीय रहेंगे। इस मौके पर पूर्व मेयर शिव सूद, सुरेश भाटिया,डॉ. बिन्दुसार शुक्ला, कृष्ण शर्मा, महिंदरपाल मान, भारत भूषण वर्मा, सुरिंदर कौर सैनी, कुलवंत कौर, नीति तलवाड़, अर्चना जैन, सुनीता, गुरमिंदर कौर, त्रिशला शर्मा, पूजा सभरवाल,अजय शर्मा, सुधीर शर्मा, भूपिंदर सिंह, पंकज कालिया, रविन्द्र चड्डा, अश्वनी ओहरी, विनय कुमार, राकेश सूरी, विवेक सैनी गोल्डी, राजन शर्मा, राजिंदर मोदगिल, हरमेश लाल, संजीव अरोड़ा, निर्मल सिंह सैनी,जोगेश शर्मा, जसविंदर सिंह, अजय चोपड़ा, विनय कुमार, सुदामा, शत्रुघ्न, राजकुमार, शम्मी वालिया, सुनील सैनी, प्रेम बजाज, बलजिंदर सिंह काला, सूरज शर्मा, आर.के कोहली, सुभाष शर्मा, शरद सूद, सुखबीर सिंह, पाल सिंह,जुझार सिंह,गुरफतेह सिंह आदि कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रदासुमन अर्पण किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here