अश्वनी छोटा ने भाजपा में की घर वापसी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कुछ समय पहले भाजपा को अलविदा कह कर कांग्रेस में शामिल होने वाले समाज सेवक अश्वनी शर्मा छोटा ने आज जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की उपस्थिति में घर वापिसी की। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कोर कमेटी सदस्य जसविंदर सिंह ढिल्लों व प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी ने सिरोपा पहनाकर स्वागत किया।

Advertisements

इस मौके घर वापिसी पर अश्वनी शर्मा (छोटा) ने कहा कि वह राष्ट्रवादी सोच को पीछे नही कर सकता।कुछ कारणों से बेशक पार्टी से थोड़ी देर के लिए किनारा किया था लेकिन हमारे रग रग में भाजपा बसी है।देश के प्रधानमंत्री मोदी ने हिंदुत्व की अलख जगाकर सारे देश को एक सूत्र में पिरोने का काम किया है।भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा के दूसरी बार अध्यक्ष बनने पर उन्होंने शुभकामनाएं दी और कहा कि निपुण शर्मा के कुशल नेतृत्व में भाजपा को जिले के गांव गांव में मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को घर वापिस आ जाए,तो उसे भुला नही कहते। इस मौके पर सुरिंदर कौर सैनी,डॉ बिंदुसार शुक्ला,भारत भूषण वर्मा,कमल वर्मा,निर्मल सिंह,राजन शर्मा,सूरज शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here