जेलों में बंद अंडर ट्रायल व्यक्तियों के काम करने संबंधी जल्द बनेगी पालिसी: हरजोत बैंस

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। जेल मंत्री पंजाब हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब की जेलों को अब असल मायनों में सुधार घर बनाया जा रहा है जहां कैदियों के पुर्नवास को लेकर विशेष योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है और काफी हद तक पंजाब सरकार इसमें सफल भी हुई है। वे आज केंद्रीय जेल होशियारपुर की जमीन पर पंजाब जेल विकास बोर्ड व इंडियन ऑयल कार्पोरेशन की ओर से लगाए गए पैट्रोल पंप ‘उजाला फ्यूलज’ का लोकार्पण करने के दौरान संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ विधायक शाम चौरासी डा. रवजोत सिंह, विधायक उड़मुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, ए.डी.जी.पी. जेल बी. चंद्रशेखर, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल व एस.एस.पी सरताज सिंह चाहल, इंडियन ऑयल कार्पोरेशन के कार्यकारी प्रमुख व स्टेट हैड जतिंदर कुमार व मुख्य महा प्रबंधक(आ.एस) पीयूष मित्तल भी मौजूद थे।

Advertisements

जेल मंत्री ने होशियारपुर जेल की जमीन पर बने पैट्रोल पंप का किया लोकार्पण, कैदियों के कल्याण के लिए खर्च की जाएगी पैट्रोल पंप से प्राप्त आय

कैबिनेट मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब की जेलों में कैदियों के पुुर्नवास को लेकर अलग-अलग प्रोजैक्टर शुरु किए जा रहे हैं, जिनमें एल.ई.डी बल्ब बनाए जा रहे हैं और पेपर व बेक्री उत्पाद के अलावा अन्य कई प्रोजैक्ट प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि अब जेलों में बंद अंडर ट्रायल व्यक्यिों को भी इन प्रोजैक्टों में शामिल करने के लिए सरकार की ओर से नई पालिसी बनाई जा रही है ताकि वे भी अपनी मर्जी से काम कर मुख्य धारा में शामिल हो सकें। उन्होंने बताया कि अब तक जेलों में चल रहे इन प्रोजैक्टों में सिर्फ कैदियों को ही काम करने की आज्ञा है। उन्होंने ‘उजाला फ्यूलज’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कैदियों को समाज की मुख्य धारा में लाने के उद्देश्य से इस पैट्रोल पंप पर अच्छे आचरण वाले जेल के कैदियों की ओर से वाहनो में तेल डाला जाएगा और इसके लिए उन्हें विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस पंप से होने वाली आय का लाभ जेल विकास बोर्ड की ओर से कैदियों के कल्याण व उनकी पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंडियन ऑयल के साथ मिलकर जेलों में लगने वाला यह प्रदेश का तीसरा पैट्रोल पंप है। इससे पहले रुपनगर व लुधियाना में यह पैट्रोल पंप चल रहे हैं और आने वाले दिनों में फिरोजपुर व पटियाला में यह पंप शुरु किए जा रहे हैं।

अच्छे आचरण वाले जेल में बंद कैदी ही डालेंगे वाहनों में तेल, कहा, असल मायनों में पंजाब की जेले बनेंगी सुधार घर

हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि अब तक हम जेल से बुरे समाचार ही सुनते आएं है लेकिन अब जेलों में अच्छे समाचार आने शुरु हो गए हैं। उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद मात्र आठ महीनों में अब तक के सबसे ज्यादा 4800 मोबाइल फोन पंजाब की जेलों से जब्त किए जा चुके हैं जो कि अब तक का रिकार्ड है। इसी तरह सबसे ज्यादा जेल कर्मचारियों की सस्पेंशन भी हुई है और जेलों से नशे भी पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि यह सब कुछ जेलों में अपनाई जा रही सख्ती का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का पहला ऐसा राज्य है जहां जेलों में बंद सभी कैदियों की ड्रग्ज स्क्रीनिंग करवाई जा चुकी है। इसके अलावा जेलों में फैमिली विजिट करवाने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि वे एक सुधार के मिशन को लेकर चल रहे हैं और वह दिन जल्द आएगा जब प्रदेश की जेलें देश की बेहतरीन जेलों में से एक होंगी। इस दौरान कैबिनेट मंत्री पैट्रोल पंप पर वाहनों में खुद तेल डालकर पैट्रोल पंप की शुरुआत की।
इस दौरान ए.डी.जी.पी(जेल) बी. चंद्रशेखर ने जेल मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि जेलों में कैदियों के कल्याण व पुर्नवास के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस मौके पर केंद्रीय जेल सुपरिडैंट अनुराग कुमार आजाद, एस.डी.एम प्रीतइंदर सिंह बैंस, डिप्टी सुपरिटैंड अमृतपाल सिंह,आम आदमी पार्टी के जिला सचिव व पार्षद जसपाल सिंह चेची के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here