भारत जोड़ो यात्रा में होशियारपुर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता लेंगे भाग: जिला अध्यक्ष डोगरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ों यात्रा को पंजाब में सुचारु रुप से चलाने के लिए अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है ताकि यात्रा को सफल बनाया जा सके। इसी कड़ी के तहत विधायक प्रगट सिंह एवं विधानसभा इंचार्ज रमन सुब्रमण्यम पूर्व चेयरमैन नगर सुधार ट्रस्ट लुधियाना को यात्रा कमेटी का होशियारपुर का इंचार्ज लगाया गया है। जिसके तहत दोनों इंचार्जों ने आज होशियारपुर पहुंचे और उन्होंने कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। जिला अध्यक्ष अरुण डोगरा मिक्की की अगुवाई में आयोजित बैठक में विधायक प्रगट सिंह एवं रमन सुब्रमण्यम ने कहा कि यात्रा फगवाड़ा से होकर गुजरेगी और उस दौरान होशियारपुर से अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता वहां पहुंचकर श्री गांधी द्वारा चलाए अभियान का हिस्सा बनें।

Advertisements

यात्रा के जिला इंचार्ज विधायक प्रगट सिंह एवं विधानसभा इंचार्ज रमन सुब्रमण्यम ने होशियारपुर पहुंचकर जिला कांग्रेस के साथ की बैठक

उन्होंने कहा कि श्री गांधी द्वारा इस यात्रा से जहां भारतीयों को एक सूत्र में बंधे रहने का संदेश दिया जा रहा है वहीं कांग्रेस की मजबूती के लिए भी यह यात्रा बहुत अहम है। इसके माध्यम से हमारी एकजुटता और मजबूत होगी। उन्होंने जिला अध्यक्ष अरुण डोगरा से कहा कि वह इस संबंधी कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाएं और अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता यात्रा में भाग लेकर श्री गांधी के साथ चलें। इस दौरान श्री डोगरा ने विधायक परगट सिंह को आश्वस्त किया कि यात्रा को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी तरह से उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में होशियारपुर से कार्यकर्ताओं का जत्था फगवाड़ा पहुंचेगा।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी प्रधान मिक्की डोगरा, नवप्रीत रैहल शहरी प्रधान, पार्षद अशोक मेहरा, गुरदीप कटोच, एडवोकेट लवकेश ओहरी, हैप्पी सूद, हरीश आनंद, मीना शर्मा, गोपाल वर्मा, मोनिका वर्मा, अश्विनी बीटन, आशा दत्ता, जसवंत राय काला, पवित्रदीप सिंह, कुलविंदर नीटा, पुनीत शर्मा, मनीष भल्ला, चेतन अरोड़ा, रोहित मोदगिल, प्रदीप पिपलांवाला, सुदर्शन धीर, नवदीप ओहरी, सौरव जैन, रूबी शाह, रिक्की मरवाहा, (इंटक) अश्विनी शर्मा, विनोद राय, राकेश कपूर, शालू अज्जोवाल, मोहित सरदाना, प्यारा सैनी, जोगिंदर कौर, दीप भट्टी, पार्षद नवजोत कटोच, मनिंदर पाल सिंह, बख्शीश कौर, आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here