भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले हफ्ते पंजाब पहुंचेगी: दीपक सलवान

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़)। गौरव मढ़िया : कांग्रेस के फायर ब्रांड लीडर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा शुरू की गई  “भारत जोड़ो यात्रा” नववर्ष के पहले सप्ताह पंजाब पहुंचेगी उक्त शब्दों का प्रगटावा कांग्रेस के शहरी अध्यक्ष दीपक सलवान ने किया सलवान ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा की पंजाब कांग्रेस ने तैयारियों को अंतिम रूप  दे दिया है। इस यात्रा संबंधी तारीखों का ऐलान पार्टी ने फ़िलहाल अभी नहीं किया है। हालांकि इस संबंध में एक उच्चस्तरीय बैठक पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में बीते दिनों आयोजित हुई थी। महासचिव के सी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे। वहीँ इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, यात्रा के चेयरमेन तथा कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह,पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व उपमुख्यमंत्री ओपी सोनी, सुखजिंदर रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह सहित कई मौजूदा तथा पूर्व सांसद और विधायक भी मौजूद थे।   

Advertisements

उच्चस्तरीय बैठक में मौजूद नेताओं ने महासचिव वेणुगपाल को बताया कि जमीनी स्तर पर सारे प्रबंध किए जा चुके हैं। और प्रदेश में बड़े स्तर पर लोग इस यात्रा में शामिल होने के लिए उत्साहित है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग ने नेताओं को राज्य में यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।   पंजाब के नेताओं ने पार्टी महासचिव को भरोसा दिया है कि यात्रा में रिकार्ड स्तर पर लोग भाग लेंगे। इस बैठक में पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा, सुखपाल सिंह खैहरा,कुलजीत सिंह नागरा, गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद संतोख चौधरी, जसबीर सिंह डिंपा, डॉ. अमर सिंह, गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, डॉ. राजकुमार चब्बेवाल, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, प्रगट सिंह,  विजय इंदर सिंगला, रजिया सुल्ताना, रणदीप सिंह नाभा, अमित विज,संगत सिंह गिलचिया, इंद्रवीर सिंह बुलारिया तथा  भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here