Wednesday, October 28, 2026
Home Chandigarh मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा 30 उम्मीदवारों को टूरिस्ट गाईड लायसेंस जारी

मंत्री अनमोल गगन मान द्वारा 30 उम्मीदवारों को टूरिस्ट गाईड लायसेंस जारी

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार पंजाब में पर्यटन को उत्साहित करने और पंजाब में आने वाले सैलानियों को अधिक से अधिक सहूलतें देने के लिए लगातार यत्नशील है। इसी मंतव्य की पूर्ति के लिए आज पर्यटन और सांस्कृतिक मामले, निवेश प्रोत्साहन, श्रम और शिकायत निवारण मंत्री अनमोल गगन मान ने चंडीगढ़ में स्थित दफ़्तर में 30 उम्मीदवारों को टूरिस्ट गायड लायसेंस जारी किये। इस मौके पर पर्यटन और सांस्कृति मामले विभाग के सचिव, गुरकिरत किरपाल सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।

Advertisements

इस सम्बन्ध में और ज्यादा जानकारी देते हुये पर्यटन और सांस्कृतिक मामले मंत्री अनमोल गगन मान ने कहा कि किसी भी देश या राज्य का दौरा करने वाले सैलानियों के साथ सहयोग करने में टूर गायड अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि एक टूर गाईड की ड्यूटी और ज़िम्मेदारी में सैलानियों के राज्य में आने से शुरू होकर रवानगी तक की टूर गतिविधियां शामिल होती हैं। उन्होंने कहा बढ़िया टूर गाईड ही अपने देश या राज्य के इतिहास, विरासत, सभ्याचार, भाषा और विशेषताओं के बारे सैलानियों को असली झलक पेश करते हैं।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह टूर गाईड पंजाब की समृद्ध विरासत के बारे जानकारी यहाँ आने वाले सैलानियों के साथ सांझी करेंगे जिससे पंजाब में पर्यटन को बड़ा प्रौत्साहन मिलेगा और राज्य आर्थिक के पक्ष से और मज़बूत होगा। उन्होंने बताया कि देश-दुनिया से पंजाब में आने वाले सैलानी टूर गायड की सेवाएं प्राप्त करने के लिए पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामले विभाग की वैबसाईट  punjabtourism.punjab.gov.in पर पहुँच कर सकते हैं। मंत्री ने टूरिस्ट गायड लायसेंस प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को उनके सुनहरी भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं। इस मौके पर सुपरडंट, पर्यटन राजेश वर्मा, मैनेजर मार्केटिंग, पर्यटन हरस मित्तल और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here