शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ किया प्रदर्शन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी के जिला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में पंजाब सरकार और नगर निगम के खिलाफ नारे लगाकर रोष प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर जावेद खान ने कहा कि जब से आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में सत्ता में आई है तबसे होशियारपुर नगर निगम का बुरा हाल हो चुका है? जहां भी देखो वहां पर गंदगी और कूड़ा कर्कट के ढेर लगे हुए हैं मगर कैबिनेट मंत्री जिम्पा को  होशियारपुर की जनता की तकलीफ से कोई लेना देना नहीं है। सत्ता में आने से पहले यही मंत्री कूड़े के ढेर के आगे खड़े हो कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला करते थे। आज इनकी खुद की सरकार है और नगर निगम पर भी इनकी पार्टी का कब्जा है मगर अब वो लोग कहां गये जो जनता के दर्द की आवाज उठा रहे थे, सत्ता में आने के बाद अब होशियारपुर की जनता को भूल गये।

Advertisements

जावेद खान और हरजिंदर सिंह ने कहा कि सिवल अस्पताल होशियारपुर में पिंक शौचालय को बने एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है परन्तु उसे जनता के लिए अभी तक खोला नहीं गया है, लोग शौचालय के बाहर ही गंदगी फैला रहे हैं। उन्होने मांग की कि जल्द से जल्द पिंक शौचालय को खोला जाये और शहर में साफ सफाई का प्रबन्ध किया जाये नहीं तो पंजाब सरकार और नगर निगम का पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी जिम्मेदारी मंत्री जिम्पा की होगी। इस अवसर पर जिला चेयरमैन हरजिंदर सिंह, शहरी प्रधान पास्टर जॉनसन, सिटी यूथ प्रधान पहलवान जग्गा, वार्ड न0 43 प्रधान गुरजीत सिंह बिल्ला, वार्ड न0 17 प्रधान तोमन जॉनसन, जिला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, जिला महिला मंडल चेयरमैन रानी, शहरी महिला मंडल प्रधान सपना, वार्ड न0 46 प्रधान तारा रानी, वार्ड न0 47 रीना रानी, जगतार सिंह सैनी तथा भारी संख्या में शिव सैनिक उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here