108 एम्बुलैंस कर्मचारियों की सभी मांगे माने पंजाब सरकार: लक्ष्मीकांत चावला

senior bjp leader punjab

अमृतसर(द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व मंत्री व भाजपा वशिष्ठ नेत्री लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि 108 एंबुलेंस 2011 अप्रैल से पंजाब के लोगों की जीवनरक्षा में महत्वपूर्ण सेवा कर रही है। चाहे सडक़ दुर्घटना हो या कोई गंभीर बीमारी या किसी महिला को बच्चे को जन्म देने के लिए अस्पताल जाना, इन सभी कामों में 108 एंबुलेंस का योगदान बहुत सराहनीय है। 108 एंबुलैंस पर लोगों का भरोसा है। हर पंजाबी इसके महत्व को जानता है और कोई भी सडक़ दुर्घटना या घर में किसी की गंभीर बीमारी को देखकर 108 को ही मदद के लिए बुलाता है। पिछली सरकाार ने 108 कर्मचारियों का पूरा शोषण किया है। आखिर यह कहां का न्याय है कि 2011 में जो वेतन दिया गया वही 2023 में दिया जा रहा है।

Advertisements

काम के घंटे, लेबर कानून कानूनों की धज्जियां उड़ाते हैं। 12 से 16 घंटे तक इनको काम करना पड़ता है और जब आउटसोर्सिंग के मालिकों का दिल करता है या इन कर्मचारियों को दंड देना है तो घरों से बहुत दूर बदल देते हैं, जिससे वे स्वयं ही तंग होकर नौकरी छोड़ जाएं। श्री भगवंत मान इन कर्मचारियों को सुनें। इनका वेतन बढ़ाएं और यह भी देखें कि 2011 में पंजाब के कर्मचारियों को क्या वेतन मिलता था और 12 वर्षों में कितना बढ़ाया गया। यहां तक कि विधायकों और मंत्रियों के भी वेतन भत्ते बढ़ाए गए। फिर एंबुलेंस की सेवा देने वालों को शोषण और गरीबी की चक्की में पिसने के लिए छोड़ दिया। भगवंत मान सरकार इनको सुने और इनकेा संरक्षण भी दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here