मनप्रीत बादल के भाजपा में शामिल होने पर पंजाब भाजपा होगी और मजबूत: श्याम सुंदर अग्रवाल

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल भाजपा में शामिल होने पर श्याम सुंदर अग्रवाल जी ने कहा कि भाजपा पंजाब और मजबूत होगी उन्होंने कहा कि पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने बुधवार को कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल होकर पंजाब की जनता को यह संदेश दिया है कि अगर पंजाब को कोई विकास की ओर लेकर जा सकता है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही है, उन्होंने कहा पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ जी पहले ही भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं श्याम सुंदर जी ने कहा पंजाब में बड़े-बड़े चेहरे जो आज भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्हें भाजपा का देश में किए गए कार्य देश की जनता का विश्वास आज भाजपा पर बढ़ता जा रहा है बड़े-बड़े दिग्गज भाजपा को और मजबूत कर रहे हैं।

Advertisements

आज तक किसी राजनीतिक पार्टी ने देश में ऐसा विकास नहीं किया जो भारतीय जनता पार्टी की नरेंद्र मोदी सरकार ने किया है। श्याम सुंदर अग्रवाल जी ने कहा पंजाब मैं भाजपा का मजबूत होना यह दर्शाता है। पंजाब के लोगों की पंजाब के राजनेताओं की पहली पसंद भाजपा पार्टी बन चुकी है, आने वाले वक्त में पंजाब में भाजपा नई ताकत दिखाएगी 2024 में केंद्र में फिर से भाजपा की सरकार आएगी। श्याम सुंदर जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याण नीतियों को देखते हुए पंजाब की जनता इस समय पंजाब में भाजपा के साथ जुड़ना पसंद कर रही है अगर आज के वक्त में पंजाब में  विधानसभा चुनाव हो जाएं तो पंजाब भाजपा अपनी सरकार बना सकती है, और पंजाब में भारतीय जनता पार्टी को विशाल बहुमत मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here