
होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शहर के प्रतिष्ठित कराटे ट्रेनिंग सेंटर जगमोहनस इंस्टिट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे में ट्रेनिंग ले रहे 6 कराटे खिलाड़ी बिलासपुर ( छत्तीसगढ़ ) में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कराटे चैंपियनशिप में अलग-अलग यूनिवर्सिटी की तरफ से खेलेंगे। यह जानकारी देते हुए जगमोहनस इंस्टिट्यूट के चीफ कराटे कोच संसाई जगमोहन विज ने बताया की डीएवी कॉलेज की आरती कुमारी और सर्वानंद गिरी पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर के छात्र आदित्य बक्शी क्रमश व्यक्तिगत कुमिते व टीम काता मुकाबलों में पंजाब यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व करेंगे। जबकि गवर्नमेंट कॉलेज होशियारपुर की दिव्यांशी जोशी और दीपिका का चयन पंजाब यूनिवर्सिटी की लड़कियों की टीम काता स्पर्धा में किया गया है।

भारत में स्पोर्ट्स कराटे नेशनल कराटे फेडरेशन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से सर्टिफाइड नैशनल कोच जगमोहन विज ने बताया कि जगमोहनस इंस्टीट्यूट जिला होशियारपुर में एकमात्र मान्यता प्राप्त कराटे ट्रेनिंग सेंटर है, जो कि पंजाब कराटे एसोसिएशन और नेशनल कराटे फेडरेशन कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन से एप्रूव्ड ओकीनावा गोजूर्यू कराते फेडरेशन ऑफ इंडिया से एफिलिएटिड है और इसमें ट्रेनिंग प्राप्त करने वाले खिलाड़ी ऑफिशियल स्टेट और ऑल इंडिया के साथ-साथ नेशनल कराटे चैंपियनशिप तथा वर्ल्ड कराटे फेडरेशन और एशियन कराटे फेडरेशन द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पात्रता रखते हैं इसके अलावा टीम जे आई टी के के ओम सिल्ही और रजत कुमार आईईसी यूनिवर्सिटी भोपाल का प्रतिनिधित्व करेंगे। छ छे दिन तक चलने वाली इस प्रतिष्ठित कराटे प्रतियोगिता में देशभर से133 से ज्यादा यूनिवर्सिटी के लगभग दो हजार कराटे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।











