Thursday, October 22, 2026
Home Sports 32वीं राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता पड्डल में सम्पन्न

32वीं राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता पड्डल में सम्पन्न

IMG_9945

IMG_9997

कुल्लू (वरिष्ठ पत्रकार रजनीश शर्मा): राजीव गांधी खेल अभियान के अन्तर्गत 32वीं$ राज्य स्तरीय महिला खेल प्रतियोगिता आज मण्डी के पड्डल मैदान में सम्पन्न हो गई । समापन समारोह की अध्यक्षता मण्डलायुक्त श्री देवेश कुमार ने की । प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों की लगभग एक हजार महिला खिलाड़ी वालीबॉल, कबड्डी, बास्केटबॉल, हॉकी, एथलेटिक्स, बैडमिटन, टेबल टेनिस, खो-खो तथा हैण्डबॉल खेलों की स्पर्धा में भाग लिया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में श्री देवेश कुमार ने कहा कि खेलों के साथ-साथ किसी भी क्षेत्र में कड़ी मेहनत से ही सफलता प्राप्त की जा सकती है । उन्होंने कहा कि खिलाडिय़ों को अपने खेल का मेहनत के साथ निरंतर अभ्यास करते हुए अपने खेल कौशल को बढ़ाते रहना चाहिए, जिससे वे राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश व देश का रोशन कर सके । उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। प्रदेश के अनेक खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जीत दर्ज करके मैडल प्राप्त किए हैं तथा राज्य का नाम रोशन किया है । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाडिय़ों ने भी खेलों के क्षेत्र में अनेक मुकाम स्थापित किए है। प्रदेश की महिला खिलाडिय़ों ने भी राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करके मैडल हासिल किए हैं ।

Advertisements

IMG_0017

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में खिलाड़ी खेल को करियर के रूप में भी अपना सकते हैं, जिससे वे नाम के साथ-साथ धन भी अर्जित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के हर सम्भव प्रयास कर रही है तथा खिलाडिय़ों को हर तरह की आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवायी जा रही है, ताकि खिलाडिय़ों को अभ्यास करने में किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने विजेता खिलाडिय़ों को बधाई दी तथा कहा कि जो खिलाड़ी इस वर्ष पुरस्कार प्राप्त नहीं कर सके। वह अपने खेल कौशल को बढ़ाएं जिससे की भविष्य में जीत हासिल कर पुरस्कार प्राप्त कर सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here