
होशियारपुर। पीप्लस पार्टी आॅफ पंजाब की एक बैठक सचिव पंजाब संदीप सैनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यकारिणी कमेटी के स•ाी सदस्यों ने •ााग लिया। इस दौरान संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब की जनता आज पंंजाब सरकार और केन्द्र सरकार की अनदेखी के चलते आर्थिक तौर पर कंगाल होती जा रही है और सरकारें रोम जल रहा है और नीरो बांसुरी बजा रहा है कि नीति पर काम कर रही है। जोकि केंद्र व पंजाब सरकार के लिए शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि देश का इतिहास रहा है कि जब जब •ाी देश की आम जनता ने अपने हो रहे आर्थिक शोषण (लूट) की आवाज उठाई है तो मौजूदा सरकार ने जनता को धर्म व जात-पात के मामलों में किसी षड््यंत्र के तहत उलझा दिया। संदीप सैनी ने कहा कि पंजाब के मौजूदा हालत •ाी इसी कड़ी का हिस्सा होने का संदेह पैदा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वाले लोग धर्म व समाज के साथ साथ देश के सबसे बड़े दुश्मन है। जिनको हर हाल में नुकेल डाली जानी चाहिए। बैठक को संबोधित करते हुए अमरजीत सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि पंजाब सरकार जल्द से जल्द आम जनता के सामने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की हो रही घटनाओं का सच लाए। उन्होंने मोदी सरकार देश में महंगाई को रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। आज आम जनता की थाली से दाले •ाी गायब हो चुकी है, देश में मोदी सरकार दाल 200 रुपए किलो के पास करके कौन सा डिजीटल व आधुनिक इंडिया दुनिया के सामने पेश करना चाहती है यह पूरा देश जानना चाहता है। उन्होंने कहा कि लगता है कि देश में महंगाई की मार झेल रही आम जनता से सरकार को कोई बासता नहीं है। त•ाी तो मोदी जी देश की चिंता छोड़ विदेशों में •ा्रमण को ज्यादा अहमियत देते हैं। जोकि सरासर गलत है। बैठक में अजायब सिंह, बलवीर कौर, कुलदीप सिंह, नरिंद्र सिंह, जसबीर सैनी, वरुण शर्मा, रणजीत सिंह सहोता, गुरप्रीत सिंह, बोबी सिंह, प्रवीन सैनी, दविंदर सिंह सैनी व अन्य कार्यकर्ता •ाी मौजूद थे।












