भारतीय सँविधान की परंपराओं  की रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य: विजय सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत के 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला भाजपा कार्यलय में जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें झंडा फहराने की रस्म भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने अदा की।इस मौके पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद व प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीनू सेठी भी मौजूद रहे।

Advertisements

प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विजय सूद ने बधाई देते हुए नागरिकों से देश की उन्नति में योगदान के संकल्प का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि आज का यह दिन सभी भारतवासियों के लिए देश की संवैधानिक परंपराओं को मज़बूत करने और नये भारत के निर्माण के संकल्प के प्रति स्वयं को पुनः समर्पित करने का अवसर है। भारत के सभी संविधान निर्माताओं एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विकास पथ पर तीव्रतम गति से अग्रसर हो रहा है।

इस मौके जिला महामंत्री डॉ बिन्दुसार शुक्ला, जतिंदर सैनी, जसवीर सिंह, आनदवीर सिंह, कुलवंत कौर, नरिंदर कौर, त्रिशला शर्मा, सुनीता, गुरमिंदर कौर, गगन बत्तरा, भारत भूषण वर्मा, एडवोकेट डीएस बागी, अश्वनी ओहरी, अमरजीत सिंह लाडी, जोगेश शर्मा, अंकित नैय्यर, अश्वनी छोटा, रूपेश चोपड़ा, अजय शर्मा, राजकुमार, शत्रुघ्न, सुदामा, जतिंदर पनेसर, अमित आंगरा, सूरज शर्मा, शिवम ओहरी, प्रशान्त भल्ला आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here