नहरी पटवारी व बाडी बिल्डिंग चैंपियन प्रिंस हमलावरों पर कार्यवाही न होने से आहत, 26 जनवरी को किया जाना था सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), गुरजीत सोनू/इंद्रजीत: नहरी विभाग में कार्यरत नहरी पटवारी प्रिंस सैनी ने उन पर हमला करने वाले पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जा का रोष व्यक्त किया है। प्रिंस ने प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि 25 जनवरी 2023 को सायं करीब साढे 7 बजे जब वह जिम से अपने घर जा रहा था, तो रवजोत अस्पताल के समीप कुछ लोगों ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके एक्टिवा को कार से टक्कर मार दी थी। इसके बाद कार से उतरे लोगों ने उस पर हथियारों से हमला करके उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया था।

Advertisements

उसने बताया कि वह दो हमलावरों को पहचानता है तथा उनके साथ 4-5 लोग और थे। प्रिंस ने बताया कि एक हमलावर ने उस पर रिवाल्वर से गोली चलाने का भी प्रयास किया, लेकिन भीड़ को देखते हुए हमलावर वह वहां से फरार हो गए। हमलावरों ने उसकी एक्टिवा का भी बुरी तरह से नुकसान किया। उसने बताया कि इसी दौरान थाना माडल टाउन प्रभारी हरप्रेम सिंह गश्त पर थे, वहां पहुंच गए और उन्होंने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्रिंस ने बताया कि उक्त लोगों ने उस पर पहले भी 17 नवंबर 2022 को हमला किया था, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की और न ही उसकी सुनवाई की। गौरतलब है कि प्रिंस नवंबर 2022 में थाईलैंड में आयोजित हुई बाडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में विजेता रहा था तथा 26 जनवरी को जिला स्तरीय कार्यक्रम में जिला प्रशासन द्वारा उसे सम्मानित किया जाना था। लेकिन हमले में बुरी तरह से घायल प्रिंस वहां नहीं जा सका और सम्मान से वंचित हो गया।

प्रिंस ने कहा कि हमले के 6-7 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की और न ही मामला दर्ज किया है। उसने बताया कि अगर उसे कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार सीधे तौर पर उक्त हमलावर होंगे। प्रिंस ने पुलिस के आला अधिकारियों से उसे इंसाफ दिलाने की मांग की है। इस संबंधी बात करने पर थाना प्रभारी हरप्रेम सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है तथा प्रिंस पर हमला करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें याद है कि हमले में घायल हुए प्रिंस को उन्होंने ही अस्पताल पहुंचाया था। कार्यवाही में देरी संबंधी भी जांच की जाएगी और प्रिंस को इंसाफ दिलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here