शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने नगर कीर्तन का भव्य किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। शिव सेना सर्व धर्म पार्टी ने जिला प्रधान जावेद खान की अध्यक्षता में श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में निकाले गये नगर कीर्तन में भाग लिया तथा महाराजा होटल, सुतहरी रोड के नज़दीक नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर पार्टी द्वारा श्रद्धालुओं के लिए लड्डूयों का लंगर लगाया गया तथा नगर कीर्तन की अगुवाई कर रहे पांच प्यारों को सिरोपे पहना कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जावेद खान ने पार्टी की तरफ से सभी शहरवासियों को श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व की शुभकामनाऐं दी तथा आपसी भाईचारा बना कर अमन और चैन से रहने की अपील की। उन्होने कहा कि उनकी पार्टी सभी धर्मों तथा मजहबों का आदर तथा सम्मान करती है।

Advertisements

सभी धर्म मिल जुल कर प्यार से रहने का संदेश देते हैं। हमें गुरु रविदास जी महाराज की बताई हुई शिक्षाओं पर चलकर अपना जीवन सफल बनाना चाहिए। इस अवसर पर जिला चेयरमैन हरजिंदर सिंह, गुरजीत सिंह बिल्ला सीनियर नेता, जिला महिला मंडल प्रधान संतोष कुमारी, जिला महिला मंडल सचिव हरजीत कौर, महिला शहरी प्रधान सपना, अमरजोत महिला मंडल प्रधान हरखोवाल, रीना देवी प्रधान वार्ड न0 47, यश शर्मा प्रधान वार्ड न0 36, दीपक बल्लु, गोरा शर्मा, संजू, बिल्ला, सनी, रोहित कुमार आदि उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here