गगरेट विधानसभा क्षेत्र: कांग्रेस पर बरसी स्मृति ईरानी, राजेश ठाकुर की स्थिति हुई और मजबूर

Rally-in-favour-Rajesh-Thakur-BJP-candidate-Samriti-Irani-attend-

गगरेट (द स्टैलर न्यूज़)। हिमाचल प्रदेश में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी दंगल और भी घमासान होता जा रहा है। एक तरफ जहां कांग्रेस पुन: सरकार बनाने के दावे कर रही है तो दूसरी तरफ भाजपा सरकार बनाने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है। दोनों की पार्टियों के बड़े नेता एक के बाद एक रैली करके अपने प्रत्यार्शियों की जीत को सुनिश्चित बनाने में लगे हैं।

Advertisements

इसी कड़ी के तहत विधानसभा हल्का गगरेट से भाजपा प्रत्याशी राजेश ठाकुर के पक्ष में गगरेट में आयोजित रैली को भाजपा की स्टार प्रचारक एवं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने संबोधित किया। इस दौरान जहां भाजपा कार्यकर्ताओं का हौंसला बुलंद दिखा वहीं आम जनता भी स्मृति ईरानी के भाषण से काफी प्रभावित हुई। जिससे राजेश ठाकुर की स्थ्ति और भी मजबूत होती प्रतीत होने लगी है।

कांग्रेस पार्टी पर बरसते हुए स्मृति ईरानी ने कहा कि पिछले पांच साल में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने न तो जनता की समस्याओं को दूर किया और न ही जन भलाई योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करके लोगों को कोई राहत पहुंचाई है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में वित्त मंत्री रहे पी. चिदंबरम के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कश्मीर की आज़ादी की ही बात कह कर कांग्रेस का देश प्रेम सबके सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस के केंद्रीय नेता ही इस तरह के ब्यान दे रहे थे तो प्रदेश कांग्रेस के मुखिया वीरभद्र सिंह ने क्यों चुप्पी साध रखी है।

स्मृति ईरानी ने केन्द्र की मोदी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि देव भूमि हिमाचल के करीब एक लाख पूर्व सैनिक ओ.आर.ओ.पी. योजना का लाभ उठा रहे हैं, जोकि प्रधानमंत्री मोदी की एक दूरगामी सोच का परिणाम हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हिमाचल में रेल परिवहन ऊना से आगे बढऩे का नाम ही नहीं ले रहा है। परंतु भाजपा की सरकार ने ऊना में रेल लाइन आगे बिछा कर रेल को गति देने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने चुनावों में इस बार सूझवान व्यक्तिगत क्षमता रखने वाले प्रेम कुमार धूमल जोकि पहले भी हिमाचल का गौरव बनकर मुख्यमंत्री के पद पर विराजमान हो चुके हैं को एक बार फिर से हिमाचल की कमान सौंपने की घोषणा की है। जिसका हिमाचल की समूह जनता ने स्वागत किया है।

इसी प्रकार हल्का गगरेट से राजेश ठाकुर जैसे समाज के सच्चे सेवक और कर्मठ कार्यकर्ता व जनता के सेवक को मौका देकर पार्टी हाईकमान ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि भाजपा के लिए जनता से बढ़ कर कुछ भी नहीं है तथा प्रदेश की भलाई के लिए अच्छे लोगों को आगे लाना बहुत जरुरी है। उन्होंने हल्के की जनता से आह्वान करते हुए कहा कि वे गगरेट सीट से राजेश ठाकुर को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजें ताकि क्षेत्र के विकास में राजेश ठाकुर अहम और महत्वपूर्ण योगदान डाल सकें। स्मृति ईरानी ने लोगों और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर क्षेत्र की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर करवाकर क्षेत्र में इंडस्ट्री, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे प्राथमिकी विकास करवाए जाएंगे, जिनकी आज बहुत जरुरत है।

इस मौके पर पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद ने भी राजेश ठाकुर के हक में आवाज़ बुलंद की। रैली से पहले गगरेट पहुंचने पर राजेश ठाकुर ने बड़ी संख्या में अपने भाजपा कार्यकर्ता समर्थकों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here