मुंबई। 2008 से संदिग्ध आतंकी अबु जाहिद सलाउद्दीन शेख की तलाश कर रही उत्र प्रदेश (यू.पी.) पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यू.पी. एस.टी.एस. और महाराष्ट्र पुलिस ने संयुक्त आप्रेशन करते हुए उसे मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उक्त आतंकी यू.पी. के आजमगढ़ का रहने वाला है तथा बताया जा रहा है कि अबु शेख एक दिन पहले ही साऊदी अरब से भारत आया था और पुलिस ने उसे गिरफ्तारकर लिया। आई.बी. ने इसके खिलाफ लुक आऊट नोटिस जारी किया हुआ था तथा वह आई.एस.आई. के एजेंटों को फाइनांस किया करता था।