Friday, October 23, 2026
Home Chandigarh जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 11 महीनों के दौरान आयी शिकायतों...

जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग में 11 महीनों के दौरान आयी शिकायतों में से 98 प्रतिशत का निपटारा: जिम्पा

चंडीगढ़, (द स्टैलर न्यूज़)। जल सप्लाई और सेनिटेशन मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने जानकारी दी है कि विभाग के शिकायत निवारण केंद्र में 11 महीनों के दौरान आयी शिकायतों में से तकरीबन 98 प्रतिशत का निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व अधीन राज्य के गाँवों में साफ़ पीने वाला पानी मुहैया करवाना सरकार की पहल है और इस मकसद के लिए जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग पूरी आस्था और शिद्दत के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि गाँवों को साफ़-सुथरा और कूड़ा मुक्त रखने के लिए भी बहुत सी योजनाओं पर काम हो रहा है।

Advertisements

जिम्पा ने कहा कि विभाग की तरफ से जारी टोल फ्री नंबर 1800-180- 2468 पर यदि किसी गाँव वासी या पंचायत की तरफ से जल सप्लाई, आर. ओ. प्लांट, सिवरेज या निजी शौचालयों सम्बन्धी शिकायत मिलती है तो उसका हल सम्बन्धित अधिकारी की तरफ से समयबद्ध तरीके से किया जाता है। इस नंबर पर 1 मार्च, 2022 से लेकर 6 फरवरी, 2023 तक 18 हज़ार 693 शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से 18 हज़ार 308 शिकायतों का निपटारा किया जा चुका है। शिकायतों का निपटारा करने की यह दर 97.94 प्रतिशत बनती है।

उन्होंने बताया कि शिकायत का निपटारा होने के बाद शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाता है और यदि वह शिकायत के हल से संतुष्ट नहीं तो उसकी शिकायत पर दोबारा योग्य कार्यवाही की जाती है। मंत्री ने कहा कि पंजाब के गाँव वासियों को साफ़ पीने योग्य पानी और उचित सिवरेज की सुविधा देने के लिए मान सरकार पूरे प्रयत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों के अंतर्गत जल सप्लाई और सेनिटेशन विभाग की तरफ से ऑनलाईन जनता दरबार भी शुरू किया गया है जिससे लोग अपनी शिकायतें और समस्याएँ सीधा मंत्री के सामने रख सकें।

जिम्पा ने अपील की कि कोई भी गाँव वासी जल सप्लाई और सेनिटेशन सम्बन्धी किसी भी प्रकार की शिकायत या सुझाव सम्बन्धी अपने विचार बेझिझक पेश करें। इसका हल निकालने के लिए वह वचनबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों की भलाई और जीवन स्तर ऊँचा उठाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here