Thursday, October 29, 2026
Home Hoshiarpur सिविल सर्जन होशियारपुर ने आम आदमी क्लिनिक पुरहीरां का किया औचक दौरा

सिविल सर्जन होशियारपुर ने आम आदमी क्लिनिक पुरहीरां का किया औचक दौरा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): सिविल सर्जन होशियारपुर डा.प्रीत महिंदर सिंह ने नवनिर्मित आम आदमी क्लीनिकों की कार्यप्रणाली और मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं (ओपीडी, लैब टेस्ट और दवा आदि) का जायजा लेने के लिए आम आदमी क्लिनिक पुरहीरां का औचक दौरा किया। इस मौके पर उनके साथ सहायक सिविल सर्जन डॉ. पवन कुमार, देविंदर भट्टी व इंच आम आदमी क्लिनिक पुरहीरां डॉ. शालिनी मौजूद रहीं ।

Advertisements

डॉ. प्रीत महिंदर सिंह ने कहा कि आम लोगों को पंजाब सरकार ने इस गणतंत्र दिवस पर जिले को 35 नए आम आदमी क्लिनिक सौंपे हैं । उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वचनबद्ध है और इस वादे को पूरा करने के लिए आज उन्होंने आम आदमी क्लिनिक पुरहीरां का औचक निरीक्षण किया ताकि लोगों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि आगे भी जनहित  में इस तरह के दौरे जारी रहेंगे। उन्होंने उपस्थित मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ को समय पर ड्यूटी पर आने तथा प्रत्येक रोगी का डाटा अप-टू-डेट रखने को कहा। उन्होंने मौके पर दवा के स्टॉक और लैब टेस्ट का निरीक्षण किया और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here