केवल राज्य के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, केंद्र द्वारा नियुक्त किसी व्यक्ति के प्रति नहीं: मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दिया जवाब  

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यपाल को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह केवल राज्य के लोगों के प्रति जवाबदेह हैं, ना कि केंद्र द्वारा नियुक्त किए गए किसी व्यक्ति के प्रति।

Advertisements

आज यहाँ जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को अवगत करवाया कि उनको मीडिया के द्वारा उनके पत्र संबंधी पता लगा है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा उठाए गए सभी मुद्दे राज्य के अधिकार क्षेत्र से सम्बन्धित हैं। भगवंत मान ने कहा कि इन मुद्दों के लिए वह 3 करोड़ पंजाबियों के प्रति जवाबदेह हैं, जिन्होंने उनको बड़ा जनादेश देकर चुना है।  

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा कि राज्य सरकार केंद्र सरकार द्वारा नियुक्त व्यक्ति के प्रति जवाबदेह नहीं है। उन्होंने कहा कि यह राज्यपाल द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब है। भगवंत मान ने कहा कि राज्यपाल को उपदेश देने की बजाय संविधान में दर्ज अपने कर्तव्यों को सुचारू ढंग से निभाने की ओर ध्यान देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here