Thursday, October 29, 2026
Home Punjab 10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: भावना गर्ग

10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट करवाना जरूरी: भावना गर्ग

कपूरथला(द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। भारतीय विशिष्ट पहचान सेवा प्राधिकरण की उप महानिदेशक भावना गर्ग ने कहा है कि 10 साल पहले (2015 से पहले) जारी किए गए आधार को पहचान और घर के पते के प्रमाण के साथ अपडेट किया जाना चाहिए। वह आज डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल के साथ जिला निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिले में 0-5 एवं 6-15 वर्ष वर्ग के आधार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड एप से जांच करने पर अगर आधार कार्ड फर्जी पाया जाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया जाए।

Advertisements

 उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में आधार का उपयोग करते समय संबंधित अधिकारियों को क्यूआर कोड ऐप के माध्यम से आधार के असली/नकली होने की पुष्टि करनी होगी। उन्होंने जिले में नवजात बच्चों के आधार आधारित पंजीयन के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में पंजीयन की व्यवस्था करने को कहा।उन्होंने कहा कि चूंकि नवजात बच्चों का बायोमैट्रिक अनिवार्य नहीं है, इसलिए यह पंजीकरण जन्म के समय ही कराना होगा। उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारियों को 6-15 वर्ष आयु वर्ग के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने को कहा।  उन्होंने कहा कि अगर किसी का 0-5 साल की कैटेगरी में पहले से ही आधार रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो 6-15 साल की कैटेगरी में उसका बायोमेट्रिक्स भी अपडेट किया जाए।

उन्होंने कहा कि आधार कार्ड की प्रति कार्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की जानी चाहिए ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके और आधार के अंतिम चार अंक या ‘वर्चुअल आधार’ का उपयोग किया जा सके।  उन्होंने क्यूआर कोड ऐप को आधार चेक करने के लिए बेस्ट बताया। उप महानिदेशक ने 10 वर्ष पूर्व निर्मित आधार ऑनलाइन माई आधार पोर्टल पर जाकर किसी भी पहचान पत्र व घर के पते के दस्तावेज को अपलोड करने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा। डिप्टी कमिश्नर श्री सारंगल ने इस अवसर पर कहा कि जिले में 0-5 वर्ष एवं 5-15 वर्ष की श्रेणी के आधार रजिस्ट्रेशन का अभियान तेज किया जायेगा।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि आधार कार्ड को पूरी तरह से त्रुटि मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए क्योंकि लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ग्राम स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं और संबंधित एसडीएम व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की निगरानी करें। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में  75 प्रतिशत से ज़्यादा विद्यार्थियो के आधार कार्ड अपडेट कर दिए गए हैं, जबकि शेष भी अगले एक माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में संचालित 73 आधार कार्ड केंद्रों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग बिना किसी देरी और परेशानी के आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकें। बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर सागर सेतिया, एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

x

सरकारी संस्थानों में उपयोग होने वाले आधार की असली/नकली पहचान क्यूआर कोड एप के जरिए की जाए

डिप्टी कमिश्नर द्वारा आधार अपडेशन का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश

 कपूरथला, 14 फरवरी गौरव मढ़िया  भारतीय विशिष्ट पहचान सेवा प्राधिकरण की उप महानिदेशक श्रीमती भावना गर्ग ने कहा है कि 10 साल पहले (2015 से पहले) जारी किए गए आधार को पहचान और घर के पते के प्रमाण के साथ अपडेट किया जाना चाहिए। वह आज डिप्टी कमिश्नर श्री विशेष सारंगल के साथ जिला निगरानी समिति की बैठक के दौरान जिले में 0-5 एवं 6-15 वर्ष वर्ग के आधार रजिस्ट्रेशन की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि क्यूआर कोड एप से जांच करने पर अगर आधार कार्ड फर्जी पाया जाता है तो उस व्यक्ति के खिलाफ तुरंत फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज किया जाए।  उन्होंने कहा कि सरकारी संस्थानों में आधार का उपयोग करते समय संबंधित अधिकारियों को क्यूआर कोड ऐप के माध्यम से आधार के असली/नकली होने की पुष्टि करनी होगी।  उन्होंने जिले में नवजात बच्चों के आधार आधारित पंजीयन के लिए स्वास्थ्य संस्थाओं में पंजीयन की व्यवस्था करने को कहा।उन्होंने कहा कि चूंकि नवजात बच्चों का बायोमैट्रिक अनिवार्य नहीं है, इसलिए यह पंजीकरण जन्म के समय ही कराना होगा।

उन्होंने बैठक में उपस्थित जिला शिक्षा अधिकारियों को 6-15 वर्ष आयु वर्ग के 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने को कहा। उन्होंने कहा कि अगर किसी का 0-5 साल की कैटेगरी में पहले से ही आधार रजिस्ट्रेशन हो चुका है तो 6-15 साल की कैटेगरी में उसका बायोमेट्रिक्स भी अपडेट किया जाए। उन्होंने कहा कि आधार कार्ड की प्रति कार्यालय के रिकॉर्ड में दर्ज नहीं की जानी चाहिए ताकि इसका दुरुपयोग न हो सके और आधार के अंतिम चार अंक या ‘वर्चुअल आधार’ का उपयोग किया जा सके।  उन्होंने क्यूआर कोड ऐप को आधार चेक करने के लिए बेस्ट बताया।

उप महानिदेशक ने 10 वर्ष पूर्व निर्मित आधार ऑनलाइन माई आधार पोर्टल पर जाकर किसी भी पहचान पत्र व घर के पते के दस्तावेज को अपलोड करने की सुविधा का अधिक से अधिक लाभ लेने को कहा।  डिप्टी कमिश्नर श्री सारंगल ने इस अवसर पर कहा कि जिले में 0-5 वर्ष एवं 5-15 वर्ष की श्रेणी के आधार रजिस्ट्रेशन का अभियान तेज किया जायेगा।उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि आधार कार्ड को पूरी तरह से त्रुटि मुक्त बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए क्योंकि लगभग सभी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य है।

उन्होंने यह भी कहा कि आधार कार्ड को अपडेट करने के लिए ग्राम स्तर पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएं और संबंधित एसडीएम व्यक्तिगत रूप से इस अभियान की निगरानी करें। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में  75 प्रतिशत से ज़्यादा विद्यार्थियो के आधार कार्ड अपडेट कर दिए गए हैं, जबकि शेष भी अगले एक माह में पूर्ण कर लिए जाएंगे। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में संचालित 73 आधार कार्ड केंद्रों के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि लोग बिना किसी देरी और परेशानी के आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकें। बैठक के दौरान अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर श्री सागर सेतिया, एसडीएम कपूरथला लाल विश्वास बैंस और विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here