नोटबंदी से नहीं पड़ा गरीब और जिम्मेदार व्यवसायी को फर्क: विजय सांपला

BJP-protest-against-corruprion-burnt-effigy-congress-Hoshiarpur-Punjab (1)

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी जिला होशियारपुर की तरफ से काले धन के खिलाफ एक विशाल जनसभा का आयोजन शास्त्री मार्किट में किया गया। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने किया।

Advertisements

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने विशेष तौर से उपस्थित होकर केन्द्र सरकार के इस नोटबंदी के निर्णय को एक साल में देश को हुए लाभ व विकास संबंधी लोगों को विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर उन्होंने केन्द्र सरकार का रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि नोटबंदी से किसी गरीब या देश के किसी भी जिम्मेदार व्यवसायी को कोई फर्क नहीं पड़ा, बल्कि इससे देश में कालाबाजारी व गैरकानूनी ढंग से पैसा कमाकर इकट्ठा करने वाले लोगों की कमर टूटी है तथा देश के आम व गरीब जनता का नोटबंदी से भला हुआ है। उन्होंने बताया कि नोटबंदी के कारण देश में आतंकवाद व नकस्लाइड जैसी देश विरोधी गतिविधियों को भी नकेल डली है तथा इन गतिविधियों में कमी आई है।

BJP-protest-against-corruprion-burnt-effigy-congress-Hoshiarpur-Punjab

नोटबंदी का साल होने पर जिला भाजपा अध्यक्ष डा. रमन घई ने अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने देश में नोटबंदी करके जो कालाधन जब्त किया वह आज देश के गरीब, मध्यवर्गी जनता के हित में शुरु की गई सरकारी की योजनाओं में काम आ रहा है। उन्होंने कहा कि आज कुछ देश विरोध ताकतें विश्व में भारत के बढ़ते कद को बर्दाश्त नहीं कर रहीं तथा अपने निजी स्वार्थ के लिए नोटबंदी का विरोध कर देश की जनता को गुमराह कर रहे हैं। हम सभी देश वासियों को ऐसी ताकतों की पहचान करके इन्हें देश की राजनीति व समाज में इन द्वारा फैलाई जा रही गंदगी को साफ कर इन्हें देश से चलता करना होगा। उन्होंने कहा कि आज देश का हर नागरिक देश में हो रहे विकास को देख रहा है तथा केन्द्र की जनहितैषी योजनाओं का लाभ ले रहा है। केन्द्र सरकार के नोटबंदी जैसी दृढ़ निश्चय से ही यह सब संभव हुआ है। इस अवसर पर यूथ डेवेल्पमैंट बोर्ड के पूर्व उपचेयरमैन संजीव तलवाड़, जिला भाजपा उपाध्यक्ष ज्ञान बांसल, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर व एडवोकेट डी.एस. बागी, एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी मंडल अध्यक्ष ने भी कार्यकर्ताओं को नोटबंदी से देश को मिली राहत व कालेधन पर कसी नकेल संबंधी मार्गदर्शन किया।

BJP-protest-against-corruprion-burnt-effigy-congress-Hoshiarpur-Punjab (1)

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं की ओर से भ्रष्टाचारी कांग्रेस पार्टी का पुतला स्थानीय घंटाघर चौक पर जलाया गया। इस मौके पर जिला भाजपा वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धू, दीपक प्रभाकर, प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष दीपक शारदा, मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा व अश्विनी ओहरी, अजय चोपड़ा, अमरजीत भिंदा, महामंत्री डा. पंकज शर्मा, राज कुमार महिलांवाली, महामंत्री हरजीत सिंह, मनजिंदर सिंह सियान, रविंदर फौजी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलबीर सिंह अजड़ाम, चमन लाल जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष रोहित सूद हनी, डा. वशिष्ट कुमार, गौरव शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, एस.सी. मोर्चा अध्यक्ष विपन कुमार, डा. एस.के. आज़ाद, सुधीर शर्मा, गुरप्रीत धामी, गुरमिंदर कौर, विनय कुमार, राज कुमार, बाल किशन शर्मा, सुखविंदर खुणखुण, अश्विनी छोटा, नरेश कोच, यशु जैन, मिक्की, टिंकू, अमित खुल्लर, राजीव शर्मा, चेतन सूद, अरविंद ऐरी, राजन शर्मा, जगदीप सोहल, पवन शर्मा, सुनील कुमार सेठी, मनप्रीत, विक्की कटारिया, रमनीश घई, जसवीर सिंह, बुद्ध पहलवान, सन्नी सैनी, गगनदीप सैनी, मनप्रीत सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोदी जिंदाबाद व भ्रष्टाचार मुर्दाबाद के संबंध में अपनी आवाज़ बुलंद की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here