साध्वी भुवनेश्वरी का होशियारपुर पहुंचने पर किया स्वागत

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू सत्गुरू समिति होशियारपुर द्वारा करवाए जा रहे 15वें धार्मिक कार्यक्रम पांच शाम कन्हैया के नाम के माध्यम से ज्ञान भक्ति और वैराग्य की दीप प्रज्वलित करने के लिए आज जैसे ही साध्वी भुवनेश्वरी देवी जी कटड़ा से होशियारपुर पधार, संत बाबा रणजीत सिंह एवं सत्गुरू सेवा समिति होशियारपुर के सदस्यों ने पुष्प वर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। बाबा रणजीत सिंह जी ने एवं उनकी धर्म पत्नी संदीप कौर ने ढोल नघारो के साथ साध्वी जी का भावपूर्ण स्वागत किया।

Advertisements

सत्गुरु सेवा समिति के चेयरमैन प्रेम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 12 नवंबर तक नित्य प्रति सांय 8 बजे से 10 बजे तक रोशन ग्राऊड में संगीतमय सत्संग द्वारा भक्तों को प्रभु मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान तिलक राज गुप्ता, राकेश शर्मा, अमरजीत शर्मा, हरि राम, जीवन कुमार, मंगत राम, हरीश ठाकुर, सुभाष ठाकुर, संजीव शर्मा, सुरिंदर शर्मा, अभिषेक, राज कुमार, सोहन लाल व अन्य भी मौजूद थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here