Sunday, October 4, 2026
Home Hoshiarpur घर से बिना बताए गया युवक लापता

घर से बिना बताए गया युवक लापता

lost-bihari-lal-appeal-come-back-Hoshiarpur-Punjab

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। न्यू दीप नगर निवासी ब्रिज लाल का 28 वर्षिय बेटा बिहारी लाल मंगल को घर से बिना बताए कहीं गया, मगर अभी तक लौट कर नहीं आया है। इस संबंध में थाना माडल टाउन को सूचना दे दी गई है। जानकारी अनुसार लापता हुए बिहारी लाल के भाई सोना लाल ने बताया कि मंगलवार को उसका भाई दोपहर करीब 1 बजे घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उसने बताया कि उन्होंने उसे ढूंढने का काफी प्रयास किया, मगर उसका कहीं पता नहीं चला।

Advertisements

उन्होंने उसके दोस्तों एवं रिश्तेदारों के यहां भी संपर्क किया, परन्तु वह किसी के पास नहीं पहुंचा। इस पर उन्हें काफी चिंता होने लगी और उन्होंने इस बारे में थाना माडल टाउन में रिपोर्ट दे दी है।

उन्होंने कहा कि अगर किसी को इस संबंधी कोई जानकारी मिले तो वह उन्हें (83603-46263) व थाना माडल टाउन पुलिस को इसकी जानकारी दे।

अगर बिहारी लाल इस समाचार को पढ़े तो वह तुरंत घर वापस आ जाए या फोन पर अपने कुशलमंगल की जानकारी दे, क्योंकि घर पर सभी काफी चिंता में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here