Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur पंजाब कांग्रेस सेवादल ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि...

पंजाब कांग्रेस सेवादल ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। आज देश के लाखों लोगों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 92वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए पंजाब कांग्रेस सेवादल के सचिव अशोक सूद हैप्पी व उनके साथियों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए हैप्पी सूद ने कहा कि इस तरह बहादुर शूरवीर सदियों बाद ही लाखों में कोई एक शूरवीर जन्म लेता है जोकि दूसरों को आजादी दिलाने के लिए अपने प्राणों को निछावर कर देता है।

Advertisements

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की कुर्बानी से ही हम आज आजाद है: अशोक सूद हैप्पी

हैप्पी सूद ने कहा कि जीते जी अंग्रेज उन्हें हाथ नही लगा सके तथा मरनें के बाद भी डर से अंग्रेज उनके समीप खड़े नही होते थे। इतिहास गवाह है कि कुछ गद्दारों ने पैसे के लिए उनकों पार्क में पुलिस द्वारा घेरा गया तथा घिरा हुआ देख उन्होंने खुद को गोली मार ली थी। उनके आखिरी शब्द यह थे, मैं आजाद हूं आजाद था तथा हमेशा आजाद रहूंगा। इस अवसर पर रघुनाथ गांधी, रजिंदर कुमार, अशोक सूद हैप्पी, सूरज प्रकाश शर्मा, इंद्रमोहन शर्मा, यशपाल, मनोहर सिंह, सतनाम, साहिब सिंह, सतीश गुप्ता, मिंटू कैंथ, सोहन लाल, साबी, हैप्पी, मनी राम, राज कुमार, जस्सी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here