जीवन में भक्ति और त्याग हो तो भगवान स्वयं मिल जाते हैं: धीरज कृष्ण

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री नन्द अन्नपूर्णा मंदिर में आयोजित श्री रुद्र चण्डी महायज्ञ में अश्विनी शर्मा एवं अमिता शर्मा ने मुख्य यजमान के तौर पर पूजन किया और यज्ञ में आहुति डालीं। इस दौरान वरिंदर सिंह, सोनू, कविशा, ऊषा खन्ना, सोमान्शु, समीर, जसवीर कौर, मोनिका अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, ममता अग्रवाल जालंधर, कनिका, समीगी गढ़ी तथा मंजू जालंधर ने भी यज्ञ में आहुति डाली। इस दौरान आचार्य राजेन्द्र प्रसाद ने उपस्थित भक्तजनों को यज्ञ की पुरातन परंपराओं से अवगत करवाया और बताया कि किस प्रकार ऋषि मुनियों ने यज्ञ के माध्यम से मानव जाति एवं संपूर्ण सृष्टि का कल्याण किया।

Advertisements

ऋषि मुनियों ने यज्ञों से मानव जाति और सृष्टि का किया कल्याण: आचार्य राजेन्द्र

शाम की सभा में श्री मद्भागवत कथा को आगे बढ़ाते हुए धीरज कृष्ण शास्त्री ने बाल गोपाल भगवान श्री कृष्ण अनेकों बाल प्रसंगों का वर्णन किया। इस दौरान उन्होंने नन्द महोत्सव के 18 श्लोक पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। पूतना उद्धार का वर्णन किया गया तथा बड़े ही मनोरम ढंग से भोलेनाथ प्रभु द्वारा बाल कृष्ण का दर्शन करने पधारे जाने की कथा प्रसंग का वर्णन करते हुए प्रभु लीलाओं का वर्णन किया। प्रभु के अनेको नाम मनमोहन कृष्णा माधव, गिरधारी, कान्हा, नवल किशोर साँवरा रखे गए। श्रद्धालु धर्मप्रनियों से भरे सभागार में गोकुल से वृंदावन गमन का चरित्र वर्णन करते हुए शास्त्री जी ने बताया कि अपने स्वर्ग सी संपदा छोडक़र नंद बाबा गोकुल से वृंदावन आ गए।

हम भक्ति तो करते हैं लेकिन त्याग नहीं करते। इस मौके पर उन्होंने वकासुर, वत्सासुर, अघासुर के वध की लीलाओं को भी सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अभिमान चूर करने तथा भक्तों की रक्षा हेतु गिरिराज को अपनी अंगुली पर धारण किया था। आरती उपरांत भगवान को छप्पन भोग लगाया गया और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मंदिर प्रबंधक कमेटी के प्रधान रमेश अग्रवाल, महासचिव तरसेम मोदगिल, सुभाष अग्रवाल, विकास सिंगला, संजीव अरोड़ा, दविंदर वालिया गुरुजी, नील कमल शर्मा, नीना शर्मा, राजीव शर्मा, राजेन्द्र मोदगिल, प्रमोद शर्मा, अश्विनी छोटा, ओंकार त्रेहन, शोभन सिंह, अशोक कुमार, विशाल वालिया, पिंका अग्रवाल, विकास, शुभम सिंगला सहित अन्य गणमान्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here